Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीर ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं लगातार शूटिंग…

Updated:
विज्ञापन
Abhir entry in Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Abhir entry in Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में कई नये ट्विस्ट आएंगे. मेकर्स शो में छह साल का लीप ला रहे हैं. ऐसे में फैंस के मन में कई सवाल है कि क्या कास्ट बदल जाएगी. इस बीच अभीर यानी मोहित परमार के शो छोड़ने की खबर आ रही है. अब इसपर उन्होंने बात की है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने लीप को लेकर चर्चा में है. शो में मेकर्स नया ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं. लीप के बाद अरमान की जिंदगी में नयी लड़की की एंट्री होगी. जबकि अरमान और अभीरा अलग हो जाएंगे. अभीरा के पास पूकी भी नहीं होगी. अरमान अपनी बेटी को उससे दूर कर देगा और नये शहर में शिफ्ट हो जाएगा. इस बीच सुनने में आया कि शो में रूही और अभीर के भाई का रोल निभाने वाले अभीर यानी मोहित परमार शो को क्विट कर रहे हैं. अब इसपर मोहित ने रिएक्ट किया है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है का हिस्सा बने रहेंगे मोहित परमार

मोहित परमार ने गॉसिप टीवी से बात करते हुए कंफर्म किया कि वह ये रिश्ता क्या कहलाता है का पार्ट बने रहेंगे. वह सीरियल नहीं छोड़ रहे है. वह शूटिंग कर रहे और कहीं नहीं जा रहे हैं. ये देखना दिलचस्प होगा कि अभीर और चारु की लव स्टोरी लीप के बाद कैसे बदलेगी. चारु और अभीर एक-दूसरे से प्यार करते हैं. अभीर ने कियारा को तलाक दे दिया है और चारु से शादी के लिए वह अपने परिवार को मना रहा है. अरमान और अभीरा के ड्रामा के बाद उनकी कहानी लीप के साथ कैसे बढ़ेगी, ये देखना मजेदार होगा.

गर्विता सिधवानी ने भी छोड़ा शो

गर्विता सिधवानी ने ये रिश्ता क्या कहलाता है को छोड़ने पर कहा कि हां, मैं इस शो का हिस्सा नहीं हूं क्योंकि कहानी आगे बढ़ रही है. रूही कुछ महीनों के लिए शो में नहीं दिखेंगी. हालांकि अभी के लिए ये एक टेम्पररी एक्टिज है और उम्मीद है कि कुछ महीनों बाद वह शो में वापसी कर सकती है. सारी चीजें कहानी पर निर्भर करती है. देखते हैं क्या होता है.

यह भी पढ़ें– Border 2 Cast Fees: ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल की फीस ने मचाया गदर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ को मिला सिर्फ जेब खर्च

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola