Laughter Chefs 3: गरम तेल में फ्राई हो गईं अली की उंगलियां, इंस्टा पोस्ट हुआ वायरल

Updated:
विज्ञापन

अली की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Laughter Chefs 3: लाफ्टर शेफ्स 3 की शूटिंग के दौरान अली गोनी की उंगलियां जल गईं, लेकिन उन्होंने इस हादसे को हंसी मजाक में लिया. इंस्टाग्राम पर उनका फनी पोस्ट वायरल हो रहा है और फैंस उनके अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. जानिए पूरा मामला…

विज्ञापन

Laughter Chefs 3: रियलिटी शो में अक्सर मस्ती, कॉम्पिटिशन और हल्का-फुल्का ड्रामा देखने को मिलता है, लेकिन कभी-कभी शूटिंग के दौरान छोटे-मोटे हादसे भी हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ टीवी एक्टर अली गोनी के साथ, जो इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में नजर आ रहे हैं. हालांकि चोट लगने के बाद भी अली ने जिस अंदाज में इसे संभाला, उसने फैंस का दिल जीत लिया.

विज्ञापन

शूटिंग के दौरान जली उंगलियां

Aly goni’s instagram story

‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में अली गोनी लगातार अपने जोश, कॉमिक टाइमिंग और टास्क के प्रति सीरियस एप्रोच से सुर्खियां बटोर रहे हैं. किचन में अफरा-तफरी हो या मुश्किल डिश तैयार करनी हो, अली हर बार पूरे कॉन्फिडेंस के साथ सामने आते हैं. लेकिन हाल ही में एक एपिसोड की शूटिंग के दौरान उनकी उंगलियां जल गईं. गरम तेल और तेज कुकिंग प्रोसेस के बीच यह छोटा सा हादसा हो गया. अली ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस को इसकी जानकारी दी, लेकिन अपने ही अंदाज में. उन्होंने मजाक करते हुए लिखा, “आज शूट पर पकौड़ों की जगह अपना ही हाथ फ्राई कर लिया.” उनका यह कैप्शन सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया. जहां आमतौर पर लोग ऐसे हादसे को लेकर परेशान हो जाते हैं, वहीं अली ने इसे भी हंसी में उड़ा दिया.

शो के लिए फुल डेडिकेटेड

कुकिंग बेस्ड रियलिटी शोज़ में असली आग, उबलता तेल और टाइम प्रेशर हमेशा मौजूद रहता है. ऐसे में छोटे हादसे होना असामान्य नहीं है. इसके बावजूद अली ने शूट जारी रखा और यह दिखाया कि वह शो के प्रति कितने कमिटेड हैं. अली पहले भी मुश्किल हालात को मजाक में बदलने के लिए जाने जाते हैं. यही वजह है कि इस सीजन में वह दर्शकों के सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट्स में गिने जा रहे हैं.

यह भी पढे़ं: रिलीज से पहले ‘हैवान’ ने की तगड़ी कमाई, 80 करोड़ में बिके राइट्स

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola