ePaper

रिलीज से पहले ‘हैवान’ ने की तगड़ी कमाई, 80 करोड़ में बिके राइट्स

Updated at : 01 Mar 2026 2:35 PM (IST)
विज्ञापन
Haiwaan Movie akshay kumar saif ali khan non theatrical rights august release

अक्षय कुमार की मूवी हैवान

Haiwaan Movie: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ ने रिलीज से पहले ही 80 करोड़ के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स बेच दिए हैं. इस डील से फिल्म का 70 प्रतिशत बजट रिलीज से पहले ही रिकवर हो चुका है. फिल्म अगस्त में रिलीज हो सकती है. जानिए मूवी के बारे में लेटेस्ट अपडेट…

विज्ञापन

Haiwaan Movie: अक्षय कुमार इस साल बड़े पर्दे पर जोरदार वापसी की तैयारी में हैं. पिछली कुछ फिल्मों के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने के बाद अब उनकी नजर आने वाले प्रोजेक्ट्स पर टिकी है. ‘भूत बंगला’ के अलावा सैफ अली खान के साथ उनकी फिल्म ‘हैवान’ को लेकर जबरदस्त चर्चा है. खास बात यह है कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपनी लागत का बड़ा हिस्सा वसूल कर लिया है.

रिलीज से पहले ही मजबूत कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘हैवान’ के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स यानी डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स सोनी नेटवर्क ने खरीद लिए हैं. बताया जा रहा है कि ये डील करीब 80 करोड़ रुपये में हुई है. इस रकम से फिल्म का लगभग 70 प्रतिशत बजट रिकवर हो चुका है. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि कई ओटीटी प्लेटफॉर्म इस फिल्म के राइट्स के लिए दिलचस्पी दिखा रहे थे, लेकिन सबसे ऊंची बोली सोनी नेटवर्क ने लगाई. ऐसे में मेकर्स को रिलीज से पहले ही बड़ा फायदा मिल गया है. फिल्म के इस साल अगस्त में सिनेमाघरों में आने की संभावना जताई जा रही है.

क्या है ‘हैवान’ की कहानी?

‘हैवान’ मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है, जिसमें मोहनलाल लीड रोल में थे. कहानी एक जज और उसकी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है. जज अपनी बेटी को उस अपराधी से बचाना चाहता है जिसे उसने सजा दिलाई थी. जज की मौत के बाद एक अंधा शख्स लड़की की रक्षा करता है. दिलचस्प बात यह है कि ओरिजिनल फिल्म के स्टार मोहनलाल भी इस रीमेक में नजर आ सकते हैं, हालांकि उनके रोल को लेकर अभी खुलासा नहीं हुआ है.

अक्षय के लिए क्यों अहम है ये साल?

अक्षय कुमार के लिए यह साल काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं किया, ऐसे में ‘भूत बंगला’ और ‘हैवान’ से काफी उम्मीदें हैं. इसके अलावा ‘वेलकम टू जंगल’ और एक अन्य अनटाइटल्ड फिल्म भी पाइपलाइन में है.

यह भी पढे़ं: 16वें दिन भी नहीं संभली ‘ओ रोमियो’, शाहिद कपूर की फिल्म की धीमी पड़ी रफ्तार

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola