16वें दिन भी नहीं संभली ‘ओ रोमियो’, शाहिद कपूर की फिल्म की धीमी पड़ी रफ्तार

Updated:
विज्ञापन

ओ रोमियो मूवी में शाहिद कपूर का किरदार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

O Romeo Collection Day 16: शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी. रिलीज के 16वें दिन फिल्म ने 1.30 करोड़ की कमाई की. भारत में कुल कलेक्शन 64 करोड़ और वर्ल्डवाइड 99.55 करोड़ पहुंच चुका है. जानिए कलेक्शन की पूरी डिटेल…

विज्ञापन

O Romeo Collection Day 16: शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ बड़े शोर-शराबे और उम्मीदों के साथ रिलीज हुई थी. माना जा रहा था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करेगी और शाहिद के करियर में एक नया मोड़ लाएगी. लेकिन रिलीज के दो हफ्ते बाद तस्वीर कुछ अलग ही नजर आ रही है. फिल्म की रफ्तार शुरुआती दिनों के बाद धीमी पड़ गई है.

विज्ञापन

16वें दिन कितना रहा कलेक्शन?

विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, लेकिन उसके बाद दर्शकों की संख्या लगातार घटती चली गई. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 16वें दिन फिल्म ने करीब 1.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया.

कुल कमाई और वर्ल्डवाइड आंकड़े

अब तक भारत में फिल्म की कुल कमाई लगभग 64 करोड़ रुपये हो चुकी है. वहीं, दुनियाभर में यह आंकड़ा 99.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हालांकि, जिस तरह की उम्मीदें इस फिल्म से की जा रही थीं, उसके मुकाबले यह प्रदर्शन फीका माना जा रहा है.

Day Wise कमाई पर नजर

  • पहला हफ्ता: 47.1 करोड़ रुपये
  • दूसरा हफ्ता: 14.45 करोड़ रुपये
  • तीसरा शुक्रवार (दिन 15): 1.15 करोड़ रुपये
  • तीसरा शनिवार (दिन 16): 1.30 करोड़ रुपये
  • कुल कलेक्शन: 64 करोड़ रुपये

ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट

28 फरवरी 2026, शनिवार को फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी करीब 13.04 प्रतिशत दर्ज की गई. यह आंकड़ा बताता है कि सिनेमाघरों में दर्शकों की मौजूदगी अब काफी कम हो चुकी है.

फिल्म से जुड़ी खास बातें

फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आ रही हैं. शाहिद ने ‘उस्तरा’ और तृप्ति ने ‘अफशा कुरैशी’ का किरदार निभाया है. फिल्म में अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल, दिशा पटानी और विक्रांत मैसी भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है. निर्देशन के साथ-साथ संगीत भी विशाल भारद्वाज ने ही दिया है. फिल्म 13 फरवरी 2026 को रिलीज हुई थी.

यह भी पढ़ें: मंडे टेस्ट में लड़खड़ाई ‘ओ रोमियो’, 11वें दिन कलेक्शन में बड़ी गिरावट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola