विजय सेतुपति की साइलेंट फिल्म ‘Gandhi Talks’ जल्द OTT पर होगी स्ट्रीम, जानिए रिलीज डेट

Gandhi Talks OTT Release: विजय सेतुपति और अरविंद स्वामी स्टारर साइलेंट सोशल ड्रामा फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ अब OTT पर रिलीज होने जा रही है. जानिए यह फिल्म कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी और क्या है इसकी कहानी.
Gandhi Talks OTT Release: विजय सेतुपति और अरविंद स्वामी स्टारर फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ अब अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है. 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद यह फिल्म अब OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर आने वाली है. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि यह साइलेंट सोशल ड्रामा 6 मार्च 2026 से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी. प्लेटफॉर्म ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “एक ऐसी फिल्म जो बिना एक शब्द के बोलती है. गांधी टॉक्स का प्रीमियर 6 मार्च को ZEE5 पर होगा.”
ऐसे में फिल्म देखने से पहले इसकी कहानी और स्टार कास्ट की डिटेल्स जान लें.
A film that speaks without a single word..🔇#GandhiTalks Premieres On March 6th On ZEE5❤️@VijaySethuOffl @thearvindswami @aditiraohydari @arrahman @SIDDHARTH23OCT @kishorbelekar #UmeshKrBansal @rajeshkejriwal @MeerraChopra @Romeopictures_ @mynameisraahul @Kyoorius… pic.twitter.com/QxA8KitUtw
— ZEE5 Tamil (@ZEE5Tamil) February 28, 2026
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी मोहन बोसमैन नाम के एक ऐसे बिजनेसमैन के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी जिंदगी अचानक मुश्किलों से घिर जाती है. परिवार को खोने और गंभीर आर्थिक संकट के बाद वह टूटने की कगार पर पहुंच जाता है और एक बड़ा कदम उठाने के बारे में सोचने लगता है.
इसी बीच महादेव नाम का एक बेरोजगार युवक भी अपनी जिंदगी से जूझ रहा होता है, जो नौकरी पाने के लिए संघर्ष कर रहा है लेकिन रिश्वत न दे पाने के कारण बार-बार असफल हो जाता है. हालात उसे गलत रास्तों की ओर धकेलने लगते हैं. कहानी में एक लोकल जेबकतरा भी शामिल हो जाता है, जो इन दोनों की जिंदगी से जुड़कर घटनाओं की एक नई कड़ी शुरू कर देता है.
जब ये तीनों अनजाने में एक-दूसरे की योजनाओं में उलझ जाते हैं, तो उनकी जिंदगी इत्तेफाक, संघर्ष और अनदेखे परिणामों के जाल में फंस जाती है.
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म में विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. ‘गांधी टॉक्स’ एक सोशल ड्रामा है जो यह दिखाने की कोशिश करती है कि पैसा इंसान के व्यवहार और फैसलों को किस तरह बदल सकता है.
फिल्म में महात्मा गांधी की तस्वीर वाले करेंसी नोट को एक प्रतीक की तरह दिखाया गया है, जो एक तरफ उम्मीद और दूसरी तरफ करप्शन दोनों का संकेत बन जाता है.
बिना डायलॉग के बयां हुए इमोशंस
‘गांधी टॉक्स’ मॉडर्न इंडियन सिनेमा की उन फिल्मों में से है, जो बिना किसी डायलॉग के अपनी कहानी कहती है. किशोर पांडुरंगा बेलेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का प्रीमियर सबसे पहले गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में हुआ था, जहां इसके अनोखे फॉर्मेट ने काफी ध्यान खींचा. इसके बाद यह फिल्म 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अब यह OTT पर भी दर्शकों के लिए उपलब्ध होने जा रही है.
इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें डायलॉग का इस्तेमाल नहीं किया गया है. कहानी को आगे बढ़ाने के लिए एक्सप्रेशन, विजुअल्स और बैकग्राउंड म्यूजिक का सहारा लिया गया है. बॉडी लैंग्वेज और खामोशी के जरिए फिल्म यह दिखाने की कोशिश करती है कि जब इंसान लालच, निराशा या जिंदा रहने की मजबूरी जैसी परिस्थितियों में घिर जाता है, तो वह किस हद तक जाने को तैयार हो सकता है.
यह भी पढ़ें: ‘हमारे दरवाजे पर तलाक खड़ा है’, The 50 में पति विक्रांत संग झगड़ों पर मोनालिसा ने तोड़ी चुप्पी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










