कौन हैं राहुल मोदी, जिसने चुराई शक्ति कपूर की लाडली की रातों की नींद? श्रद्धा से हैं इतने छोटे

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Shraddha Kapoor Boyfriend: श्रद्धा कपूर के रिलेशनशिप के चर्चे साल के शुरू से होने से शुरू हो गए थे. हालांकि, श्रद्धा और उनके रूमर बॉयफ्रेंड ने इस पर कन्फर्मेशन नहीं दिया था. लेकिन अब वह घड़ी आ गई है, जिसका हर श्रद्धा फैंस वेट कर रहे थे. श्रद्धा ने अपने रिलेशनशीप को इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए फाइनली ऑफिशियल कर दिया है. जानिए क्या है इस स्टोरी में...

विज्ञापन

Shraddha Kapoor Boyfriend: श्रद्धा कपूर इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो एक्टिंग और खूबसूरती दोनों में आगे हैं, जिनके साथ हर एक्टर काम करने का सपना देखता है. इनका चुलबुला अंदाज और इनकी क्यूटनेस, किसी को भी अपना दीवाना बना देती है. शायद ही कोई होगा, जो श्रद्धा कपूर की ओर आकर्षित न हुआ हो. ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि लाखों लोगों का दिल चुराने वाली, आखिर खुद किसे अपना दिल दे बैठी हैं? दरअसल, श्रद्धा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बॉयफ्रेंड को अनविल किया है, जिनका नाम राहुल मोदी हैं. राहुल मोदी कौन हैं, क्या करते हैं इस सब के बारे में आज हम आपको विस्तार से बताएंगे.

कौन है राहुल मोदी?

श्रद्धा कपूर को राहुल मोदी के साथ कई बार स्पॉट किया गया था. इसके अलावा एक्ट्रेस ने एक दफा R इनिशियल के पेंडेंट पहने भी नजर आई थी, जिसके बाद यूजर्स कयास लगा रहे थे कि यह पेंडेंट श्रद्धा को राहुल ने गिफ्ट किया होगा और दोनों रिलेशनशीप में हैं. हालांकि, उस वक्त दोनों की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नही आया था. इसके बाद अब श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा था- “दिल रख ले, नींद तो वापस दे दे यार.” इसके बाद इस बात की मुहर लग चुकी है कि श्रद्धा ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है. इसके बाद से श्रद्धा के फैंस के मन में कई तरह के सवाल हैं कि आखिर कौन हैं राहुल मोदी? तो हम आपको बता दें कि प्रोफेशनल तौर पर राहुल एक फिल्म राइटर और असिस्टेंट डायरेक्टर हैं.

Also Read Shraddha Kapoor इन अभिनेताओं संग लड़ा चुकी हैं आशिकी, एक संग तो पापा शक्ति कपूर का हो गया था पंगा

श्रद्धा कपूर के साथ इस फिल्म में ऑफ कैमरा काम किया

राहुल मोदी, श्रद्धा कपूर के साथ साल 2023 में आई फिल्म ‘तू झूठी में मक्कार’ में ऑफ कैमरा काम कर चुके हैं. इसके अलावा राहुल मोदी ने कार्तिक आर्यन की कई फिल्मों में डायरेक्टर लव रंजन के साथ काम कर चुके हैं. जिसमें प्यार का पंचनामा, सोनू के टीटू की स्वीटी, और प्यार का पंचनामा 2 शामिल हैं.

राहुल मोदी श्रद्धा कपूर से 3 साल छोटे हैं

राहुल मोदी की एजुकेशन की बात की जाए तो उन्होंने राइटर की डिग्री Whistling Woods International Institute से हासिल की है. यह भी बताते चलें कि राहुल मोदी श्रद्धा कपूर से 3 साल छोटे हैं. एक तरफ जहां राहुल की उम्र 34 साल है तो वहीं, श्रद्धा की उम्र 37 साल है.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola