Upcoming OTT Release: बोरिंग लाइफ में लाएं थोड़ा एंटरटेनमेंट, इस हफ्ते OTT पर देख डालें ये जबरदस्त वेब सीरीज

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 13 Jan 2025 3:39 PM

विज्ञापन

Upcoming OTT Release

Upcoming OTT Release: इस हफ्ते ओटीटी पर एक से बढ़कर एक वेब सीरीज ओटीटी पर दस्तक देगी. इनमें 'द रोशन्स' से लेकर 'आई वांट टू टॉक' शामिल है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं पूरी लिस्ट.

विज्ञापन

Upcoming OTT Release: जनवरी 2025 का दूसरा हफ्ता वेब सीरीज लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है. इस हफ्ते एक साथ कई वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर धमाल मचाने आ रही है, जिसमें से हिना खान की वेब सीरीज ‘गृह लक्ष्मी’ और ऋतिक रोशन की ‘द रोशन्स’ जैसी सीरीज शामिल है. ऐसे में अगर आप भी अपने बोरिंग जिंदगी में थोड़ा फन लाना चाहते हैं तो आइए आपको बताते हैं इन वेब सीरीज के नाम.

आई वांट टू टॉक

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की ‘आई वांट टू टॉक’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. ऐसे में एक बार फिर यह फिल्म अपना किस्मत आजमाने के लिए प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है, जिसमें अभिषेक के साथ-साथ जॉनी लीवर और अहिल्या बामरू मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. यह फिल्म 17 जनवरी को स्ट्रीम होगी.

चिड़‍िया उड़

क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज ‘चिड़‍िया उड़’ वेब सीरीज 15 जनवरी 2025 को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी. इसमें जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर और भूमिका मीना मुख्य भूमिका में हैं. यह सीरीज सच्ची घटना पर आधारित है.

गृह लक्ष्मी

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान कैंसर से जंग लड़ने के अपने दमदार कमबैक को तैयार हैं. 16 जनवरी को उनकी वेब सीरीज ‘गृह लक्ष्मी’ ओटीटी प्लेटफॉर्म एपिक ऑन पर स्ट्रीम होगी, जिसमें वह राउडी अवतार में नजर आएंगी.

द रोशन्स

ऋतिक रोशन की डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘द रोशन्स’ 17 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इसमें ऋतिक रोशन, उनके पिता राकेश रोशन और उनके दादा राजेश रोशन की जीवन पर आधारित है.

यह भी पढ़े: Shraddha Kapoor: फोन वॉलपेपर पर दिखी रूमर्ड बॉयफ्रेंड की तस्वीर, क्या एक्ट्रेस ने कन्फर्म किया अपना रिलेशनशिप?

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola