The Family Man 3 Release: दर्शन कुमार ने ‘द फैमिली मैन 3’ की रिलीज पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 2-3 महीने के अंदर

द फैमिली मैन 3 रिलीज अपडेट. फोटो- इंस्टाग्राम
The Family Man 3 Release: मनोज बाजपेयी की ‘द फैमिली मैन 3’ इस साल Amazon Prime Video पर रिलीज होगी. इसका खुलासा सीरीज में मेजर समीर का किरदार निभाने वाले दर्शन कुमार ने किया है. आइए डिटेल्स बताते हैं.
The Family Man 3 Release: द फैमिली मैन 3 का फैंस पिछले दो सालों से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब आखिरकार इस मच अवेटेड सीरीज की रिलीज को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. मनोज बाजपेयी (श्रीकांत तिवारी), प्रियामणि, शारिब हाशमी और दर्शन कुमार स्टारर इस जासूसी थ्रिलर को राज और डीके डायरेक्ट कर रहे हैं. फ्रैंचाइजी में मेजर समीर का किरदार निभाने वाले दर्शन कुमार ने सीरीज की रिलीज का खुलासा किया है.
कब और कहां रिलीज होगी द फैमिली मैन 3?
दर्शन कुमार ने जूम के साथ खास बातचीत में कहा, “द फैमिली मैन 3 बहुत जल्दी आने वाली है. 2-3 महीने के अंदर रिलीज हो जाएगी. इस बार मेजर समीर दर्शकों को चौंका देंगे.”
यानी साफ है कि यह सीरीज 2025 के अंत से पहले Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी
मेजर समीर का बड़ा सरप्राइज
सीजन 2 में जहां मेजर समीर (दर्शन कुमार) ने भारत के खिलाफ खतरनाक साजिश रची थी, वहीं इस बार उनका किरदार और भी बड़ा धमाका करने वाला है. खुद दर्शन ने कहा कि मेजर समीर मास्टरमाइंड बनकर सबको चौंका देंगे.
नए चेहरे भी होंगे शामिल
इस बार जयदीप अहलावत और निमरत कौर जैसे दमदार कलाकार फ्रैंचाइजी में एंट्री कर रहे हैं. दर्शन ने कहा, “कमाल के दो नए चेहरे जुड़े हैं, तो और भी मजा आने वाला है.”
इसके अलावा इस सीजन में शरद केलकर, गुल पनाग, संदीप किशन, जुगल हंसराज, श्रेया धनवंतरी और सीमा बिस्वास भी नजर आएंगे.
पहला लुक वीडियो ने बढ़ाया उत्साह
27 जून को Amazon Prime Video ने शो का फर्स्ट लुक वीडियो रिलीज किया था. इसमें श्रीकांत (मनोज बाजपेयी) और सुचित्रा (प्रियामणि) ट्रेन में सफर करते दिखते हैं. एक सहयात्री उनसे पेशा पूछता है तो श्रीकांत कहते, “मैं रिश्तों और जीवन का काउंसलर हूं.” इसके बाद धमाकेदार एक्शन, पीछा और रोमांच से भरपूर सीन नजर आते हैं.
यह भी पढ़े: Krrish 4: ऋतिक की ‘कृष 4’ की रिलीज पर राकेश रोशन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगले साल के मिड तक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










