The Bads Of Bollywood First Review: शाहरुख खान के बेटे आर्यन के सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का पहला रिव्यू आया सामने, जानें कितने मिले स्टार्स

Updated:
विज्ञापन
The Bads Of Bollywood First Review

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का पहला रिव्यू, फोटो- इंस्टाग्राम

The Bads Of Bollywood First Review: शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म किंग से ज्यादा बेटे आर्यन खान की वजह से चर्चा में हैं. आर्यन डायरेक्शन से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं. उनकी पहली वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इसका पहला रिव्यू आ गया है.

विज्ञापन

The Bads Of Bollywood First Review: शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग से ज्यादा चर्चा अपने बेटे आर्यन खान की वजह से है. आर्यन बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं और वह डायरेक्शन में अपना पहला कदम रख रहे हैं. आर्यन की पहली वेब सीरीज​ द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से डेब्यू कर रहे हैं. यह एक एक्शन-कॉमेडी स्ट्रीमिंग सीरीज है, जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. इस सीरीज को स्टारकिड ने खुद लिखा, क्रिएट और डायरेक्ट किया है. सीरीज का पहला रिव्यू सामने आ गया है.

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का पहला रिव्यू आया सामने

क्रिटिक कुलदीप गढ़वी ने द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की रिव्यू करते हुए लिखा, “क्या अनुभव था. आर्यन खान आप एक जादूगर हैं. आपने क्या तूफान मचा दिया है. यह निश्चित रूप से मेरे जरिए देखी गई सबसे बेहतरीन नेटफ्लिक्स सीरीज में से एक है. मैं ईमानदारी से अवाक हूं कहानी विस्फोटक है-जिस तरह से यह बॉलीवुड को प्रदर्शित करती है और फिल्म उद्योग को प्रस्तुत करती है वह बिल्कुल अद्भुत है.”

कुलदीप गढ़वी ने सीरीज को दिए 5 स्टार

कुलदीप गढ़वी ने आगे लिखा, बॉबी देओल, मनोज पाहवा, गौतमी कपूर, राघव जुयाल सबने दमदार परफॉर्मेंस दी है. इसके अलावा सीरीज में कैमियो रोल में शाहरुख खान, करण जौहर, आमिर खान, सलमान खान, रणवीर सिंह दिखे हैं. उन्होंने इस सीरीज को 5 स्टार दिया है और कहा कि ये बिल्कुस मिस नहीं किया जा सकता.

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लेकर क्या बोले बॉबी देओल

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लेकर पिंकविला से बातचीत में बॉबी देओल ने कहा था, ”मुझे जब फोन आया तो रेड चिलीज का की हम एक शो बना रहे हैं और आर्यन डायरेक्ट कर रहा है. तो मैंने सीधा बोल दिया मैं कर रहा हूं. पर जो डेडिकेशन, जो आग उसके अंदर है, ये बहुत रेयर होता है किसी भी कलाकार में. और वह जो है, वह यूनिक है, स्पेशल है और ये शो जो शो है सब उसकी वजह से है.”

यह भी पढ़ें Jolly LLB 3 Advance Booking: क्या पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत करेगी ‘जॉली एलएलबी 3’? एडवांस बुकिंग के आंकड़े देते हैं इशारा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola