OTT Trending: थिएटर्स में अक्षय कुमार की ये 2 फिल्में बुरी तरह पीटी, तो ओटीटी पर दर्शकों ने देख बजाई जोरदार सीटी

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 18 Oct 2024 10:29 AM

विज्ञापन

OTT Trending: अक्षय कुमार अपनी पिछली फिल्मों से भले बॉक्सऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाए लेकिन उनकी हाल ही में रिलीज हुई सरफिरा और खेल खेल में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जमकर तारीफें बटोर रही है. साथ ही दोनों फिल्मों ने टॉप 10 ट्रेडिंग लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है.

विज्ञापन

OTT Trending: बॉलीवुड के कॉमेडी किंग अक्षय कुमार ने पिछले कुछ वक्त से कई ऐसी फिल्में की, जो बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने से छूट गई लेकिन ओटीटी पर दर्शकों ने उन फिल्मों को खूब प्यार दिया. इस लिस्ट में हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की सरफिरा और खेल-खेल में भी शामिल है. अक्षय कुमार की ये दोनों फिल्में अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जमकर ट्रेंड कर रही है और दर्शकों का प्यार बटोर रही है.

टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है अक्षय की फिल्में

अक्षय कुमार की खेल खेल में एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो इस वक्त ओटीटी पर जमकर ट्रेंड कर रही है. फिल्म को अब तक 8.7 मिलियन घंटे देखा जा चुका है. वहीं, फिल्म ने ओटीटी पर पूरे एशिया में नंबर 1 पर जगह बना रखी है. जबकि, 13 देशों में फिल्म टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है. जिससे मालूम पड़ता है कि अक्षय कुमार के स्टारडम को बॉक्सऑफिस रिपोर्ट्स नहीं रोक सकते.

खेल खेल में के बारे में

खेल खेल में का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है. फिल्म में अक्षय के साथ वाणी कपूर, फरदीन खान, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल, तापसी पन्नू मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 15 अगस्त को स्त्री 2 और वेदा के साथ रिलीज हुई थी. वहीं, ओटीटी पर फिल्म 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई.

सरफिरा के बारे में

अक्षय कुमार की सरफिरा एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सुधा कोंगारा प्रसाद ने किया है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ राधिका मदान हैं. फिल्म ने थियेटर्स में 12 जुलाई को दस्तक दी थी. वहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अक्षय की सरफिरा 11 अक्टूबर को स्ट्रीम हुई थी.

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में

अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही एक्टर स्काई फोर्स, हाउसफुल 5, वेलकम टू द जंगल और जॉली एलएलबी 3 में नजर आएंगे. इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में सूर्यवंशी के रूप में अपने लोकप्रिय किरदार को दोहराएंगे, जो दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Also Read: Death Threats: तीनों खान से लेकर अक्षय कुमार तक इन बॉलीवुड स्टार्स को मिल चुकी है जान से मारने की धमकियां

Also Read: Sarfira OTT Release: अक्षय कुमार की ‘सरफिरा’ ओटीटी डेब्यू को तैयार, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola