OTT Releases In March 2024: हनुमान से लेकर महारानी 3 तक, मार्च में रिलीज होगी धमाकेदार वेब सीरीज, चेक करें लिस्ट

OTT Releases In March 2024: मार्च के महीने में कई वेब सीरीज और फिल्में आने वाली है. इसमें मेरी क्रिसमस, महारानी 3, मामला लीगल है, सनफ्लॉवर 2 शामिल है. आपको बताते हैं ये किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

OTT Releases In March 2024: फिल्म मेरी क्रिसमस में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति लीड रोल में है. यह एक मर्डर-मिस्ट्री है. आप इसे 8 मार्च से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे.

मामला लीगल है का निर्देशन राहुल पांडे ने किया है. यह एक कॉमेडी सीरीज है. इसमें रवि किशन, निधि बिष्ट, अंजुम बत्रा, विजय राजोरिया, यशपाल शर्मा लीड रोल में हैं. आप इसे 1 मार्च से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे.

पिछले कुछ दिनों से सुनील ग्रोवर और अदा शर्मा अपनी वेब सीरीज ‘सनफ्लॉवर 2’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है. इसमें सुनील की जबरदस्त एक्टिंग के साथ-साथ अदा का एकदम नया अवतार देखने को मिल रहा है. आप इसे 1 मार्च से जी5 पर देख पाएंगे.

फिल्म ईगल में रवि तेजा लीड रोल में नजर आ रहे हैं. रवि इस फिल्म में फुल टू एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में रवि के अलावा नवदीप, श्रीनिवास अवसारला, मधुबाला और काव्या थापर भी नजर आ रहे है. आप इसे 2 मार्च से ईटीवी विन पर देख पाएंगे.

फिल्म हनुमान में तेजा सज्जा और अमृता अय्यर लीड रोल में है. फिल्म ‘हनुमान’ भगवान हनुमान की जन्मभूमि अंजनाद्रि गांव में रहने वाले एक सीधे लड़के हनुमंत (तेजा सज्जा) की कहानी है. आप इसे 8 मार्च से जी5 पर देख पाएंगे.

फिल्म यात्रा 2 वाईएस जगन मोहन रेड्डी के जीवन पर बेस्ड फिल्म है .इस फिल्म में राजनीतिक सत्ता और शासन को काफी अच्छे से दिखाया गया है. आप इसे 8 मार्च से अमेजन प्राइम पर देख पाएंगे.

ऐ वतन मेरे वतन में सारा अली खान लीड रोल में नजर आ रही है. इसे कन्नन अय्यर ने निर्देशित कीया है. इस फिल्म में सारा एक स्वतंत्रता सेनानी के रोल में है. आप इसे 21 मार्च से अमेजन प्राइम पर देख पाएंगे.

फिल्म फाइटर एक देशभक्ति फिल्म है. इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण लीड रोल में है. आप इसे 21 मार्च से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे.

वेब सीरीज महारानी 3 में एक्ट्रेस हुमा कुरेशी लीड रोल में है. वेब सीरीज ‘महारानी’ के तीसरे सीजन का प्रोमो सामने आ चुका है. इसे आप 21 मार्च से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे.
Also Read: Maharani 3 OTT: इस ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही महारानी 3, सामने आ गई रिलीज डेट, जान लें अभी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










