Maharani 3 OTT: इस ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही महारानी 3, सामने आ गई रिलीज डेट, जान लें अभी

Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Mar 2024 9:41 PM

विज्ञापन

Maharani 3 OTT: हुमा कुरैशी की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज महारानी 3 की रिलीज डेट सामने आ गई है. इसमें विनीत कुमार, प्रमोद पाठक, दिब्येंदु भट्टाचार्य और सोहम शाह है.

विज्ञापन

Maharani 3 OTT Release Date: हुमा कुरैशी की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज महारानी 3 का फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे है. अब इसके रिलीज डेट का खुलासा हो गया है.

Maharani 3 OTT Release Date: हुमा कुरैशी की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज महारानी 3 का फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे है. अब इसके रिलीज डेट का खुलासा हो गया है. यह मार्च के अंतिम सप्ताह यह अप्रैल के पहले सप्ताह में रिलीज हो सकती है.

महारानी 3 का हाल ही में ट्रेलर आया था, जिसमें बाद इसने फैंस को उत्साहित कर दिया है. इसमें हुमा कुरैशी एक बार फिर दमदार अंदाज में नजर आई है. उनका बोलने का तरीका और अंदाज दर्शकों को पसंद आ रहा है.

सुभाष कपूर द्वारा निर्मित और सौरभ भावे द्वारा निर्देशित एक बार फिर से रानी भारती के रूप में हुमा वापस आ रही है.

महारानी 3 को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं. इसके ट्रेलर को शेयर कर सोनी लिव ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘बंदूक कमजोर लोग चलते हैं, समझदार लोग दिमाग.’

महारानी 3 के ट्रेलर पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं एक मीडिया यूजर ने लिखा, इसका इंतजार कर रहा था और उस दिन मेरा जन्मदिन होगा, आश्चर्यचकित हूं. एक अन्य यूजर ने लिखा, बहुत समय का इंतजार.. पूरा हुआ.

सुभाष कपूर ने नंदन सिंह और उमाशंकर सिंह के साथ मिलकर महारानी को लिखा है. बता दें कि इसका पहला सीजन साल 2021 में आया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

महारानी सीजन 1, 1995 से 1999 तक फैला हुआ, रणवीर सेना, वामपंथी उग्रवादियों, नक्सली समूहों, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लिबरेशन, 1997 लक्ष्मणपुर बाथे नरसंहार जैसे वास्तविक जीवन की घटनाओं और पात्रों से संकेत लेता है.

हुमा कुरैशी ने हालिया इंटरव्यू के दौरान कहा था कि रानी भारती का किरदार उनके डीएनए में बस चुका है.यह बात इस सीजन को देखते हुए सही साबित होती है.Maharani 3 OTT Release: इंतजार खत्म, हुमा कुरैशी की महारानी 3 इस ओटीटी पर होगी रिलीज, अभी नोट कर लें तारीख

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola