Maharani 3 OTT Release: इंतजार खत्म, हुमा कुरैशी की महारानी 3 इस ओटीटी पर होगी रिलीज

Updated:
विज्ञापन
Maharani 3 OTT Release: इंतजार खत्म, हुमा कुरैशी की महारानी 3 इस ओटीटी पर होगी रिलीज

Maharani 3 OTT Release: राजनीतिक ड्रामा ‘महारानी’ के दोनों सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फैंस कब से इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे. अब इसका खुलासा हो गया है.

विज्ञापन
undefined

राजनीतिक ड्रामा ‘महारानी 3′ का टीजर हाल ही में जारी किया गया था. टीजर काफी दमदार और शानदार था. इसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए सीरीज देखने के लिए.

undefined

‘महारानी’ सीजन 3 के दोनों सीजन दर्शकों के बीच सुपरहिट रहे. सीजन 3 के टीजर में हुमा कुरैशी काफी प्रभावशाली लगी. हुमा रानी भारती के रूप में वापस आ गई हैं, जिन्होंने अब बारहवीं कक्षा की परीक्षा पास कर ली है.

undefined

महारानी सीजन 3 के टीजर में वो घोषणा करती दिख रही है और कहती है, “हम चौथी फेल हैं तो आप सब की नाक में दम कर दीजिए, ग्रेजुएट हो जाएंगे तो का होगा आप सब का.”

undefined

टीजर को शेयर करते हुए सोनी लिव ने लिखा, परीक्षा की तैयारी है जारी फिर आ रही है #महारानी!…अब टीजर आउट!#MaharaniS3 जल्द ही @sonylivindia पर स्ट्रीम होगी…#MaharaniOnSonyLIV

Also Read: इन 8 वेब सीरीज का ट्विस्ट देख चकरा जाएगा दिमाग, हर एपिसोड में आएगा नया मोड़, नहीं देखा तो अभी देख डालें

undefined

महारानी सीजन 3 किस दिन आएगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. इतना तय है कि वेब सीरीज का डेट मेकर्स जल्द लेकर आएंगे. बता दें कि इसमें हुमा के अलावा अमित सियाल, विनीत कुमार, प्रमोद पाठक, कानी कुसरुति, अनुजा साठे, सुशील पांडे, दिब्येंदु भट्टाचार्य और सोहम शाह है.

undefined

महारानी को सुभाष कपूर ने बनाया है और इसका निर्देशन सौरभ भावे ने किया है. सुभाष कपूर ने नंदन सिंह और उमाशंकर सिंह के साथ मिलकर इस शो को लिखा है.

undefined

एक इंटरव्यू में हुमा ने ‘महारानी 3’ को लेकर बताया था, 31 जुलाई से भोपाल में स्टार्ट-टू-फिनिश शेड्यूल के लिए टीम में शामिल होंगी. शूटिंग अक्टूबर तक चलने की उम्मीद है, और सीजन को 2024 में देखने के लिए पेश किया जाएगा.

Also Read: Suspense Thriller Web Series: अगर आप हैं स्पाई-थ्रिलर के शौकीन, तो देखिए ये 8 वेब सीरीज, मिलेगा एंटरटेनमेंट

undefined

मीडिया न्यूज पोर्टल से बातचीत में हुमा ने शो को लेकर कहा, महारानी ने मेरी जिंदगी बदल दी. इसने वास्तव में मेरी जिंदगी बदल दी, और मुझे लगता है कि मुझे वह शो देने और मुझ पर विश्वास करने के लिए मैं सुभाष कपूर, उनकी पूरी टीम और सोनीलिव की बहुत आभारी हूं.

undefined

हुमा ने आगे कहा था, यह बेहतर होता जा रहा है. मैं कुछ ही दिनों में सीजन 3 शुरू करने वाला हूं, और यह वास्तव में रोमांचक है. इसे करना मेरा एक साहसिक निर्णय था.”

undefined

पिछली बार हुमा फिल्म ‘तरला’ में नजर आई थी. फिल्म प्रसिद्ध भारतीय शेफ तरला दलाल की बायोपिक थी. शारिब हाशमी, वीना नायर और भारती आचरेकर भी अहम भूमिकाओं में थे. फिल्म का निर्देशन पीयूष गुप्ता ने किया है.

Also Read: Maharani 2 Review: दमदार है… सियासी दांवपेच से भरी हुमा कुरैशी की ‘महारानी 2’

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola