इन 8 वेब सीरीज का ट्विस्ट देख चकरा जाएगा दिमाग, हर एपिसोड में आएगा नया मोड़, नहीं देखा तो अभी देख डालें
Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Jan 2024 7:22 AM
कुछ लोगों को कॉमेडी सीरीज पसंद होती हैं तो कुछ को हॉरर लेकिन कुछ लोगों को प्लॉट्स और ट्विस्ट वाले वेब सीरीज पसंद होते हैं, तो अगर आप भी हैं शॉकिंग ट्विस्ट वाले सीरीज देखने के शौकीन तो ये है आप के लिए एक लिस्ट.
मिर्जापुर
पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल और रसिका दुग्गल स्टारर मिर्जापुर एक बेहतरीन एक्शन क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसमें माफियाओं के गुटों के बीच की लड़ाई के दिखाया जाता है. इसमें इतने खतरनाक ट्विस्टस हैं जिनकी शायद ही कोई कल्पना कर सकता है. इस सीरीज के 2 सीजन आ चुके हैं. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

गिल्टी माइंड्स
श्रिया पिलगांवकर और नम्रता सेठ स्टारर गिल्टी माइंड्स एक बेहतरीन कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें दो परिवारों के बीच के विवाद को दर्शाया गया है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

आर्या
ये कहानी है आर्या की जो एक अकेली मां है जो गलत कामों में शामिल होकर दुनिया भर में घूमती है और साथ ही अपने बच्चों को भी संभालती है. इस सीरीज को आप डिजनी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Breathe
अभिषेक बच्चन स्टारर breathe एक क्राइम ब्रांच ऑफिसर की कहानी है जो ऑर्गन डोनोर्ड्स के मौत के पीछे छुपे इंसान की तलाश में होता है और उसे ढूंढने के क्रम में उसे काफी चौंकाने वाले सुराग मिलते हैं. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं

फर्जी
शाहिद कपूर और विजय सेतुपथी स्टारर ‘फर्जी’ में शाहिद एक आर्टिस्ट का किरदार निभा रहे हैं, जो पैसों और प्रिंटिंग के जादू में ऐसा खोता हैं, कि उसे सही और गलत में कोई फर्क नजर नहीं आता. ये सीरीज आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं.

जामताड़ा
2020 में आई सीरीज जामताड़ा एक बेहतरीन क्राइम ड्रामा है जिसमें झारखंड के जामताड़ा के एक छोटे से गांव में हो रहे ऑनलाइन स्कैम को दिखाया गया है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
Also Read: Best Web Series: द रेलवे मेन से लेकर फर्जी तक, अभी देख डालें साल 2023 की 5 बेस्ट वेब सीरीज
Sacred Games
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पंकज त्रिपाठी और सैफ अली खान स्टारर ये सीरीज एक क्राइम थ्रिलर है जो एक पुलिस अधिकारी और उनके जीवन में आने वाली चुनौतियों पर आधारित है. इस सीरीज की कहानी के हर एक मोड़ पर कई सारे ट्विस्ट हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Made In Heaven
सोभिता धुलिपाला और अर्जुन माथुर स्टारर ये सीरीज दो वेडिंग प्लानर्स पर आधारित है, जो दिल्ली आ कर अपने करियर में कई चुनौतियों का सामना करते हैं. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
Also Read: Web Series In 2024: आश्रम 4 से लेकर मिर्जापुर 3 तक, साल 2024 में रिलीज होंगी ये धमाकेदार वेब सीरीजप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










