Suspense Thriller Web Series: अगर आप हैं स्पाई-थ्रिलर के शौकीन, तो देखिए ये 8 वेब सीरीज, मिलेगा एंटरटेनमेंट

Updated:
विज्ञापन
Suspense Thriller Web Series: अगर आप हैं स्पाई-थ्रिलर के शौकीन, तो देखिए ये 8 वेब सीरीज, मिलेगा एंटरटेनमेंट

अगर आप रोमांटिक या एक्शन वेब सीरीज देखकर बोर हो चुके हैं और अब कुछ इंटरेस्टिंग कहानियों वाली वेब सीरीज देखना चाहते हैं. तो ये है कुछ स्पाई थीम पर आधारित वेब सीरीज जिसे देखकर आपको काफी मजा आएगा. तो आइए देखते हैं कौन सी हैं वो शानदार वेब सीरीज.

विज्ञापन
undefined

मनोज बाजपेयी स्टारर दै फैमिली मैन शानदार वेब सीरीज एक सीक्रेट एजेंट की कहानी है जो अपने काम को मैनेज करते हुए अपने फैमिली को भी मैनेज करता है. इस शो में मनोज को अपने बच्चों के लिए काफी भावुक दिखते है. इस सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

undefined

2019 में रिलीज हुई इमरान हाशमी स्टारर वेब सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड एक नोवेल की कहानी पर आधारित है. इस सीरीज में इमरान एक स्पाई के किरदार में नजर आ रहे हैं. ये सीरीज एक्शन से भरपूर है. इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

undefined

मानव विज, रजत कपूर और अरबाज खान स्टारर वेब सीरीज तनाव एक इसराइली वेब सीरीज पर आधारित है. इस सीरीज में पाकिस्तान के आतंकवादियों और एक स्पेशल टास्क ग्रुप के बीच के भिड़ंत को दिखाया गया है. इस सीरीज को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.

undefined

प्रकाश राज और आदिल हुसैन स्टारर ये सीरीज मुखबिर (द स्टोरी ऑफ स्पाइ) मलोय कृष्णा धर की एक किताब पर आधारित है. 8 एपिसोड्स की इस वेब सीरीज में मुखबिर नामक एक स्पाई की कहानी दिखाई गई है. इस सीरीज को आप जी 5 पर देख सकते हैं.

Also Read: The Legend of Hanuman Season 3 OTT: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं द लीजेंड ऑफ हनुमान, यहां पढ़िए रिव्यू
undefined

2021 में रिलीज हुई काठमांडू कनेक्शन वेब सीरीज बॉम्बे में हुए एक ब्लास्ट के नेपाल के काठमांडू से कनेक्शन को दिखाती है. इस सीरीज को आप सोनी लिव एप पर देख सकते हैं.

undefined

आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर, और शोभिता धुलीपाला स्टारर द नाइट मैनेजर वेब सीरीज एक शानदार स्पाई सीरीज है जिसकी कहानी आप के दिमाग को घुमाकर रख सकती है. इस बेहतरीन सीरीज को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Also Read: Indian Police Force OTT: सिद्धार्थ मल्होत्रा की सीरीज इस दिन होगी ओटीटी पर होगी रिलीज, अभी नोट कर लें डेट
undefined

के के मेनन और विनय पाठक स्टारर वेब सीरीज स्पेशल ओपीएस एक शानदार स्पाई थ्रिलर है. इस सीरीज में एक रॉ एजेंट की कहानी दिखाई गई है जो 5 लोगों की टीम के साथ मिलकर भारत पर हुए एक हमले के पीछे के आतंकवादी को ढूंढते हैं. इस सीरीज को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

undefined

अपूर्वा लखिया की निर्देशित वेब सीरीज क्रैकडाउन 2 एक प्लेन हाईजैक के ऊपर आधारित है. इस कहानी में एक ऐसा ट्विस्ट आता है जो ऑडियंस को चौंका कर रख देता है. इस सीरीज को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.

Also Read: इन 8 वेब सीरीज का ट्विस्ट देख चकरा जाएगा दिमाग, हर एपिसोड में आएगा नया मोड़, नहीं देखा तो अभी देख डालें
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola