Netflix Squid Game 2: स्क्विड गेम के दूसरे सीजन का इंतजार खत्म हुआ, इस दिन नेटफ्लिक्स पर शुरू होगा मौत का खतरनाक खेल

Netflix Squid Game 2: नेटफ्लिक्स पर तीन साल बाद स्क्विड गेम का दूसरा सीजन आने को तैयार है. इसकी अनाउंसमेंट खुद नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है. साथ ही यह भी बताया गया है यह कोरियन सीरीज कब रिलीज होगी.
Netflix Squid Game 2: नेटफ्लिक्स के सीरीज स्क्विड गेम के सीजन 2 का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं. अब उनका इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. सीजन 1 के अच्छे रिस्पांस के बाद नेटफ्लिक्स ने तीन साल बाद इस कोरियन सीरीज के दूसरे सीजन के रिलीज डेट अनाउंसमेंट कर दी है. इसके साथ ही नेटफ्लिक्स ने इस बात का भी खुलासा किया है कि स्क्विड गेम 2 का टीजर कब आएगा. ऐसे में अगर आप भी इसके सीजन 2 का इंतजार कर रहे हैं तो लिए बताते हैं कि यह कब रिलीज होगी.
नेटफ्लिक्स ने की स्क्विड गेम 2 की घोषणा
नेटफ्लिक्स का वेब सीरीज स्क्विड गेम 2 एक बार फिर मौत का खतरनाक खेल लेकर 26 दिसंबर को आ रहा है. यानी कि इस बार आप ठंड से ज्यादा डर से अपने के लिए तैयार हो जाए. इसके टीजर की बात करें तो इस सीरीज का टीजर कल 20 सितंबर को रिलीज होगा. इसकी अनाउंसमेंट करते हुए नेटफ्लिक्स ने एक पोस्ट शेयर की. जिसमें नीचे कैप्शन लिखा है कि, “अब समय आ गया है कि हम वापस आएं. कल स्क्विड गेम 2 का सेपेशल टीजर आएगा.”
Also Read: Squid Game में पहुंचीं सारा अली खान, दोस्त की वजह से एक्ट्रेस को धांय से लगी गोली, VIDEO VIRAL
Also Read: Squid Game में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तो शहनाज गिल और सोनू सूद दिखे इस शो में, VIDEO VIRAL
स्क्विड गेम की कहानी
स्क्विड गेम का पहला सीजन 2021 में रिलीज हुआ था इसकी कहानी पैसे को लेकर चल रहे एक गेम के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें जो इस लेवल को पार करता है वह बच जाता है लेकिन, जो अटक जाता है वह मार दिया जाता है. अंत ने एक ही शक्श बच जाता है, जो इस गेम को जीतता है. अब सीजन 2 में इस गेम में हम नए ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










