Best Family Web Series on OTT: परिवार के साथ इस वीकेंड देखें ये धांसू वेब सीरीज, पूरा स्ट्रेस खत्म हो जाएगा

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 25 May 2024 1:08 PM

विज्ञापन

Best Family Web Series on OTT: इस वीकेंड बिना किसी हिचकिचाहट के अपने परिवार के साथ उठाइए इन 6 वेब सीरीज का लुत्फ.

विज्ञापन

Best Family Web Series on OTT: रोजमर्रा की भागदौड़ में हम इतना थक जाते हैं कि अपने परिवार को समय देना भूल ही जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस वीकेंड अपने परिवार के साथ हंसी ठहाके के बीच वक्त गुजारना चाहते हैं तो हम आपके लिए 5 ऐसी सीरीज लेकर आएं हैं, जिन्हें देखने के बाद आप हस्ते-हस्ते लोटपोट हो जाएंगे. तो आइए जानते हैं इन बेस्ट फैमिली वेब सीरीज के बारे में.

घर वापसी

साल 2022 में रिलीज हुई घर वापसी एक फैमिली ड्रामा सीरीज है, जिसमें शेखर नाम के लड़के की कहानी दिखाई गई है. शेखर का डिवीजन बंद होने के कारण वह अपनी नौकरी छोड़ देता है और घर लौट आता है. जहां आकर उसे फैमिली ड्रामा का सामना करना पड़ता है. यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है.

यह मेरी फैमिली

यह मेरी फैमिली की कहानी एक अवस्थी परिवार की है. जिसमें रितिका और ऋषि नाम के दो भाई बहन रहते हैं. वैसे तो दोनों दिन भर एक दूसरे से लड़ते-झगड़ते रहते हैं, लेकिन अगर कोई बाहर वाला पंगा ले ले तो उसे मिलकर मजा चखाते हैं. यह सीरीज आपको अमेजन मिनी टीवी पर मिल जाएगी.

Also Read The Family Man 3 में नजर नहीं आएगा ये किरदार, खुद किया खुलासा, कहा- मुझे लगता है ये सीजन…

गुल्लक

यह सीरीज भी पारिवारिक है. इसे फैमिली के साथ देखा जा सकता है. इसमें दो भाई एक-दूसरे की काफी कदर करते हैं. मां का बार-बार तहरी बनाना बाकी को पसंद नहीं है. इस पर काफी मीठी नोकझोंक होती है. इस सीरीज को सोनी लिव पर देखा जा सकता है.

कोटा फैक्ट्री

कोटा फैक्ट्री साल 2019 में रिलीज हुई थी. इस सीरीज के अब तक 2 सीजन आ चुके हैं. इसकी कहानी कोटा पड़ने आए वैभव के इर्द गिर्द घूमती है, जो जेईई और नीट की तैयारी करने के लिए हर बच्चे की तरह कोटा आया है. इस बीच अपने सपने को पूरा करने के लिए वह बहुत मेहनत करता है. आगे कहानी में क्या होता है, इसे देखने के लिए आप टीवीएफ पर कोटा फैक्ट्री जरूर देखें.

पंचायत

साल 2020 में रिलीज हुई पंचायत के बारे के किसने ने नहीं सुना होगा. इस सीरीज को आप एक बार परिवार के साथ देखिए हंसते-हंसते लोटपोट होना तय है. पंचायत की कहानी सचिव की और फुलेरा गांव की है. इस सीरीज को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola