The Family Man 3 में नजर नहीं आएगा ये किरदार, खुद किया खुलासा, कहा- मुझे लगता है ये सीजन…
Published by : Divya Keshri Updated At : 24 May 2024 8:08 AM
The Family Man 3
मनोज बाजपेयी स्टारर द फैमिली मैन के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है. सीरीज को देखने के लिए दर्शक उत्सुक है. अब शो को लेकर बड़ा अपडेट आया है. सुनने में आ रहा है कि इसमें एक किरदार अब नजर नहीं आएगा.
The Family Man 3: फैंस दिल थाम कर मनोज बाजपेयी स्टारर द फैमिली मैन के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं. सीरीज में मनोज, श्रीकांत तिवारी का किरदान निभाते दिखेंगे. राज एंड डीके द्वारा बनाई गई इस सीरीज को दर्शकों का खूब सारा प्यार मिला है. इसमें मनोज के अलावा प्रियामणि और शारिब हाशमी भी दिखे है. हालांकि इसमें एक और किरदार है, जिसे दर्शकों ने सराहा था और वो है शरद केलकर का. हालांकि तीसरे सीजन में शरद नजर नहीं आएंगे. इस बारे में उन्होंने खुद बताया.
शरद केलकर नहीं होंगे द फैमिली मैन में
वेब सीरीज द फैमिली मैन में शरद केलकर ने अरविंद का रोल निभाया है. इंडिया टुडे के एक इंटरव्यू में जब उनसे तीसरे सीजन का हिस्सा बनने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैं इसके बारे में कुछ नहीं जानता. मुझे भी इसकी कोई खबर नहीं है. मुझे अनाउंसमेंट पोस्ट में टैग नहीं किया गया है, तो हो सकता है कि मैं शो में नहीं हूं. मैंने अनाउंसमेंट पढ़ा, लेकिन मुझे किसी ने इन्फार्म नहीं किया. तो मुझे कोई आइडिया नहीं है. एक्टर ने कहा, मुझे लगता है ये सीजन दूसरे सीजन से बड़ा होगा.
The Family Man Season 3: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, द फैमिली मैन 3 की शूटिंग शुरू, सामने आई ये तसवीरें
The Family Man 3: इस शख्स ने द फैमिली मैन को लेकर दी अपडेट, कहा- तीसरा सीजन होगा एक्शन सीन से भरपूर
OTT पर आते ही इन वेब सीरीज ने जमकर मचाया था धमाल, अब तक नहीं देखी तो झटपट देख लीजिए
शरद केलकर ने कही ये बात
शरद केलकर ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा, उन्हें कोई और कलेश करने वाला लड़का मिल जाएगा. मुझे नहीं पता उन्होंने क्या लिखा है. मेरी उनके साथ कोई मीटिंग नहीं हुई है और ना ही बात हुई है. अगर उन्होंने मेरा किरदार लिखा है, तो मैं दिखूंगा, नहीं तो आप लोग मुझे मिस करोगे. बता दें कि द फैमिली मैन में शरद यानी अरविंद, मनोज बाजपेयी की पत्नी के खास दोस्त के रोल में दिखा है. अरविंद से हमेशा श्रीकांत को जलन होती है.
Panchayat 3 की शूटिंग को लेकर नीना गुप्ता ने खोले राज, बोलीं- मैं जल रही थी और शिकायत कर रही थी…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










