The Family Man Season 3: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, द फैमिली मैन 3 की शूटिंग शुरू, सामने आई ये तसवीरें
Published by : Divya Keshri Updated At : 06 May 2024 1:32 PM
The Family Man Season 3
अमेजन प्राइम वीडियो ने 'द फैमिली मैन' के तीसरे सीजन की घोषणा कर दी है. इसकी शूटिंग शुरू हो गई है. बता दें कि इसका पहला सीजन साल 2019 और दूसरा सीजन साल 2021 में आया था.
The Family Man Season 3 Announcement: लोकप्रिय वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ का इंतजार करते-करते फैंस अब थक गए है. लेकिन अब जो खबर फैंस को बताने जा रहे हैं, उसे जानकर उनके चेहरे खिल जाएंगे. अमेजन प्राइम वीडियो ने ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन की घोषणा कर दी है. इसकी शूटिंग शुरू हो गई है. अमेजन प्राइम ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी. चलिए आपको बताते हैं पोस्ट में क्या लिखा हुआ है.
‘द फैमिली मैन’ की शूटिंग शुरू
अमेजन प्राइम वीडियो ने मनोज के साथ फोटोज शेयर कर लिखा, ‘द फैमिली मैन’ की शूटिंग शुरू. पहली तसवीर क्लैपबोर्ड की है और दूसरी फोटो में मनोज और राज और डीके दिख रहे हैं. इस पोस्ट पर तेजी से फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, द फैमिली मैन सीजन 3 आ रहा. जश्न की तैयारी करो. एक यूजर ने लिखा, फाइनली. एक यूजर ने लिखा, धीरे-धीरे प्राइम वाले हमारे भावनाओं को समझते हुए. एक अन्य यूजर ने लिखा, जल्दी बता दीजिए और घोषणा कर दीजिए कि कब आ रही है और तारीख भी बता दीजिए.
The Family Man 3: इस शख्स ने द फैमिली मैन को लेकर दी अपडेट, कहा- तीसरा सीजन होगा एक्शन सीन से भरपूर
OTT पर आते ही इन वेब सीरीज ने जमकर मचाया था धमाल, अब तक नहीं देखी तो झटपट देख लीजिए
‘द फैमिली मैन’ में ये कलाकारों ने किया काम
वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन‘ एक दिलचस्प कहानी है. इसमें मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी का किरदार निभाया है, जो एक आम आदमी है. इसके अलावा वो एक सीक्रेट जासूस भी है, लेकिन ये बात उनके परिवार वालों को नहीं पता है. श्रीकांत की पत्नी सुचित्रा की भूमिका प्रियामणि ने प्ले किया है. इसमें शरद केलकर, शारिब हाशमी, नीरज माधव, दलीप ताहिल, श्रेया धनवंतरी, सनी हिंदुजा भी अहम किरदार में दिखेंगे. राज और डीके द्वारा निर्मित वेब सीरीज के दूसरे सीजन में साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु दिखी थी. बता दें कि इसका पहला सीजन साल 2019 और दूसरा सीजन साल 2021 में आया था.
EXCLUSIVE: मनोज बाजपेयी ने बताया कैसे बने हीरो, बेतिया से दिल्ली-मुंबई का सफर और संघर्ष भी जानिए..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










