12th Fail देखने से मिली है हिम्मत.. तो ओटीटी पर अभी देख डालें ये मोटिवेशनल फिल्में और वेब सीरीज, बढ़ेगा हौसला
अगर आप भी कुछ बेहतरीन मोटिवेशनल कहानियां देखना चाहते हैं, तो 12 वीं फेल के अलावा भी कई ऐसी फिल्में है, जिसे आप घर बैठकर फैमिली के साथ एंजॉय कर सकते हैं. लिस्ट में सुपर 30 से लेकर शिक्षा मंडल तक जैसी कई बेहतरीन फिल्में मौजूद है.

हमारे देश में सबसे ज्यादा आबादी युवाओं की है और यही वजह है कि अब कई वेब सीरीज यंगस्टर्स को टारगेट करते हुए बनाई जा रही हैं. यंगस्टर्स के लिए कई इंस्पिरेशनल फिल्में भी बन रही हैं, जिन्हें देखकर उन्हें प्रेरणा और हौसला मिले. अगर आप भी देखना चाहते हैं ऐसी कुछ वेब सीरीज तो ये है आप के लिए एक लिस्ट…

12वीं फेल
विक्रांत मैसी स्टारर 12वीं फेल एक बेहतरीन और इंस्पिरेंशनल फिल्म है जो आईपीएस मनोज कुमार शर्मा के जीवन को दर्शाती है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक परिस्थितियों से हारा लड़का अपनी मेहनत से आईपीएस ऑफिसर बन जाता है. इसे आप डिजनी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

दसवीं
ये फिल्म एक भ्रष्ट और अनपढ़ नेता गंगा राम चौधरी के ऊपर आधारित है. उसे किसी कारणों से जेल जाना पड़ता है और वहां वह पढ़ाई की महत्व को जानता है. इस सीरीज में निम्रत कौर, अभिषेक बच्चन और यामी गौतम मुख्य किरदार में मौजूद हैं. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

शिक्षा मंडल
शिक्षा मंडल एक बेहतरीन क्राइम ड्रामा सीरीज है, जिसमें एजुकेशन माफियाओं का पर्दाफाश किया गया है. इस सीरीज को आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं.

एस्पिरेंटस
अपूर्व सिंह कार्की की एस्पिरेंटस 3 दोस्तों की कहानी को दिखाती है, जो यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली जाते हैं. इस सीरीज में एस्पिरेंटस के जीवन के उतार चढ़ाव और इमोशनल बॉन्डिंग को बखूबी दिखाया गया है. इस सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

कोटा फैक्ट्री
कोटा फैक्ट्री पहली ब्लैक एंड व्हाइट भारतीय वेब सीरीज है. इसकी कहानी स्टूडेंट लाइफ पर आधारित है, इस सीरीज में कोटा जा कर एक्जाम की तैयारी करने वाले बच्चों के संघर्ष को दिखाया गया है.

क्रैश कोर्स
क्रैश कोर्स एक बेहतरीन वेब सीरीज है, जो कोचिंग संस्थानों में होने वाली पॉलिटिक्स को दिखाती है. इस सीरीज में अनु कपूर लीड रोल में हैं. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

3 इडियट्स
आमिर खान स्टारर 3 इडियट्स एक बेहतरीन फिल्म है, जो तीन दोस्तों के जीवन को दिखाती है जो एक इंजीनियरिंग कॉलेज में मिलते हैं. इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

सुपर 30
ऋतिक रौशन और मृणाल ठाकुर स्टारर सुपर 30 पटना के एक मशहूर शिक्षक आनंद कुमार पर आधारित है, जो गरीब बच्चों को फ्री में शिक्षा प्रदान करते हैं. इस फिल्म को आप डिजनी प्लस हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं.

मेरी कौम
मशहूर भारतीय बॉक्सिंग चैंपियन मेरी कौम पर आधारित ये फिल्म उनके जीवन के संघर्षों को दिखाती है. ये फिल्म स्पोर्ट्स में रुचि रखने वाले बच्चों के लिए बेहद ही प्रेरणादायक है. इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.
Also Read: 12th Fail की सफलता के बाद विक्रांत मैसी की चमकी किस्मत, हाथ लगा एकता कपूर संग बड़ा प्रोजेक्टप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










