Viral Girl Monalisa: वायरल गर्ल मोनालिसा का क्या है रिलेशनशिप स्टेटस? जानें उन्हें कभी प्यार हुआ है या नहीं

Updated:
विज्ञापन
Viral Girl Monalisa Relationship Status

Viral Girl Monalisa Relationship Status

Viral Girl Monalisa: महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा अपनी खूबसूरत आंखों की वजह से रातों-रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. अब उन्हें एक फिल्म भी मिल चुकी है. अब उन्होंने बताया कि उन्हें कभी प्यार हुआ है या नहीं.

विज्ञापन

Viral Girl Monalisa:मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली मोनालिसा भोसले की चर्चा अभी सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. उनके रील्स वीडियोज ट्रेंड कर रहे हैं. 16 साल की मोनालिसा अपनी खूबसूरत आंखों की वजह से लाइमलाइट में आ गई. वह महाकुंभ 2025 के दौरान अचानक चर्चा में आ गई. अब तो उन्हें एक फिल्म का ऑफर भी मिल गया है. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी प्यार हुआ है या नहीं.

वायरल गर्ल मोनालिसा को किसी से प्यार हुआ है?

सोशल मीडिया पर इस समय मोनालिसा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में उनसे एक रिपोर्टर पूछता है, मोनालिसा कभी प्यार हुआ है. इसपर वह कहती है, नहीं. उसके बाद रिपोर्टर पूछता है, किसी से नहीं हुआ है. वह कहती है, मम्मी-पापा से हुआ है. फिर उनसे रिपोर्टर पूछते है, माला लेने इतने लड़के आते है, उनमें से किसी से प्यार हुआ है. मोनालिसा कहती है, सबको मैं तो माला दिखाके भाई बना लेती हूं.

मोनालिसा को मिला फिल्म का ऑफर

मोनालिसा को फिल्म डायरी ऑफ मणिपुर का ऑफर मिला है. फिल्म का ऑफर मिलने के बाद मोनालिसा ने एक्स पर अपना एक वीडियो पोस्ट कर लिखा था, एक मामूली सी माला बेचने वाली लड़की को आप सभी ने जो इतना प्यार और सम्मान दिया. उसके लिए धन्यवाद. इस फिल्म के निर्माता सनोज मिश्रा है. बताया जा रहा है कि फिल्म में मोनालिसा मुख्य रोल निभाएंगी. सनोज मिश्रा ने बताया कि, हम वर्कशॉप के माध्यम से मोनालिसा को अभिनय का प्रशिक्षण देंगे. इसके बाद अप्रैल में उनके साथ फिल्म के सीन फिल्माए जाएंगे. हालांकि मोनालिसा से पहले पूछा गया था कि क्या वह फिल्म में काम करेगीं. इसपर उन्होंने कहा था कि अगर उसके माता-पिता परमिसन देंगे तो वह जरूर करेगी.

यह भी पढ़ें- Viral Girl Monalisa: डेब्यू फिल्म से लखपति बनी महाकुंभ की मोनालिसा, फीस जान उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola