Viral Girl Monalisa: डेब्यू फिल्म से लखपति बनी महाकुंभ की मोनालिसा, फीस जान उड़ जाएंगे होश

Viral Girl Monalisa Relationship Status
Viral Girl Monalisa: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं. उनकी पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ है, जिसका निर्देशन सनोज मिश्रा कर रहे हैं. अब इस फिल्म से मोनालिसा की किस्मत चमक गई है और वह लखपति बन गई हैं.
Viral Girl Monalisa: महाकुंभ में अपनी खूबसूरती से जनता समेत एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अपना दीवाना बनाने वाली मोनालिसा इन दिनों चर्चे में है. उनकी कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. लोग उनकी कजरारी आंखो और खूबसूरत मुस्कान की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इसी बीच उन्हें एक बॉलीवुड फिल्म भी ऑफर हुई है, जिसका टाइटल ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ है. इस फिल्म के निर्देशन की कमान जाने-माने फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा संभाल रहे हैं. ऐसे में अब उनकी पहली फिल्म की फीस को लेकर खबर सामने आई है, जिसके अनुसार मोनालिसा अपनी पहली ही फिल्म से लखपति बन गई हैं. आइए बताते हैं पूरी डिटेल.
डेब्यू फिल्म से लखपति हुईं मोनालिसा
महाकुंभ 2025 में आकर्षण का केंद्र रही माला बेचने वाली मोनालिसा अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के गांव पहुंचकर अपनी फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ साइन किया है. इस फिल्म में मोनालिसा लीड भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म की शूटिंग के लिए उन्हें पहले मुंबई में ट्रेनिंग दी जाएगी. एनडीटीवी को मिली जानकारी के अनुसार, मोनालिसा को उनकी डेब्यू फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ के लिए 21 लाख रूपए फीस दी गई है. ऐसे में सीधी-साधी सी रुद्राक्ष माला बेचने वाली मोनालिसा की किस्मत अब खुल गई है.
सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को क्यों किया साइन?
सनोज मिश्रा के मुताबिक, उन्हें मोनालिसा की वायरल वीडियो में उनकी सादगी बेहद पसंद आई और इसी के बाद उन्होंने उसे अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में काम देने का फैसला किया. निर्देशक का यह भी कहना है, मोनालिसा की मुस्कुराहट काफी आकर्षक है, वह बिना मेकअप के ही बहुत खूबसूरत लगती है और कुछ भी बनावटी नहीं करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










