Upcoming K-drama: सितंबर में रिलीज हो रही, इन कोरियन ड्रामा की डेट नोट कर लें

Updated:
विज्ञापन
Upcoming K-drama: सितंबर में रिलीज हो रही, इन कोरियन ड्रामा की डेट नोट कर लें

Upcoming K-drama: अगर आप कोरियन ड्रामा के शौकीन हैं तो सितंबर का महीना आपके लिए काफी मनोरंजक होने वाला है क्योंकि इस महीने में हॉरर और मिस्ट्री से लेकर कॉमेडी ड्रामा दस्तक देने वाली हैं.

विज्ञापन

Upcoming K-drama: जहां एक तरफ अगस्त बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के नाम रहा, वैसे ही सितंबर कोरियन ड्रामों के नाम होने वाला है. सितंबर में एक से बढ़कर एक कोरियन ड्रामा रिलीज होंगे. जिनमें हॉरर, सस्पेंस, एक्शन और कॉमेडी सब तरह के जॉनर शामिल हैं. ऐसे में अगर आप इन्हें देखना चाहते हैं तो आइए आपको इनके नाम बताते हैं ताकि आप इनकी डेट अभी से नोट कर शेड्यूल फिक्स कर सकते हैं.

Gyeongseong Creature 2

ग्योंगसेओंग क्रिएचर एक साउथ कोरियन हॉरर-मिस्ट्री फिल्म है. इस ड्रामा का निर्देशन चुंग डोंग-यून और रोह यंग-सब ने किया है. इस ड्रामा की कहानी ग्योंगसेओंग पर जापानी सेनाओं के कब्जे और वहां के नागरिकों पर किए गए क्रूरता के इर्द गिर्द घूमती है. इस ड्रामा का पहला सीजन नेटफ्लिक्स पर पिछले साल रिलीज हो चुका है. और अब इसका दूसरा सीजन 27 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा.

Also Read: September OTT Release: अगस्त के बाद भी नहीं थमेगा एंटरटेनमेंट का सिलसिला, आ रही हैं ये क्राइम-थ्रिलर फिल्में और सीरीज

Also Read: Bad Newz OTT Release: विक्की कौशल की फिल्म एक ट्विस्ट के साथ इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज, जरूर करें एंजॉय

Seoul Busters

सियोल बस्टर्स एक कॉमेडी-क्राइम ड्रामा है. ड्रामा का निर्देशन आह जोंग-योन और शिन जोंग-हून ने किया है. यह सरका 11 सितंबर को डिजनी प्लस पर रिलीज होगा.

The Judge from Hell

द जज फ्राॅम हेल एक रोमांटिक फैंटेसी ड्रामा है, जिसकी कहानी कांग बिट ना की है, जो बाहर से एक खूबसूरत और एलिट जज है, लेकिन अंदर से वह एक दानव है. वह उन लोगों को मारती है, जो दूसरों को उनकी मृत्यु की ओर ले जाते हैं और उनके कार्यों पर विचार नहीं करते हैं. यह ड्रामा 21 सितंबर को रिलीज होगी.

To My Haeri

टू माय हैरी एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसकी कहानी एक ऐसी लड़की की है जिसे डिसोसिएटिव पर्सनैलिटी डिसऑर्डर है. यह बीमारी उसे उसके भाई के गायब और अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद होती है. यह ड्रामा 23 सितंबर को रिलीज होगा.

Dog Knows Everything

डॉग नोज एवरीथिंग की कहानी ली सून जे नाम के एक मशहूर एक्टर के इर्द गिर्द घूमती है, जिसके सेट पर अचानक एक घटना घटित हो जाती है, जिसकी वजह से उसकी काफी आलोचना होती है. ऐसी स्थिति में उसे जियोजे आइलैंड में भागना पड़ता है, जहां उसे सोफी नाम का एक पूर्व पुलिस कुत्ता मिलता है. यह ड्रामा 25 सितंबर को रिलीज होगा.

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola