September OTT Release: अगस्त के बाद भी नहीं थमेगा एंटरटेनमेंट का सिलसिला, आ रही हैं ये क्राइम-थ्रिलर फिल्में और सीरीज
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 29 Aug 2024 12:48 PM
September OTT Release: अगर आप हॉरर कॉमेडी से बोर हो गए हैं और कुछ नया देखना चाहते हैं तो सितंबर आपके मनोरंजन के लिए खास होने वाला है.
September OTT Release: अगर आप ओटीटी पर किसी नई फिल्म या सीरीज की तलाश में हैं, तो आपके लिए सितंबर के पिटारे में मनोरंजन का बहुत कुछ मिलने वाला है. एक्शन थ्रिलर से लेकर सच्ची घटनाओं तक सब कुछ आपको इस महीने देखने को मिलेगा.
कॉल मी बे
ओटीटी पर लग्जरियस लाइफ से साधारण जीवन तक का सफर तय करते दिखेंगी अनन्या पांडे. कॉल मी बे 6 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम होगी. इस वेब सीरीज में अनन्या पांडे के अलावा वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समय समेत कई कलाकार नजर आएंगे.
Also Read: OTT Adda: हॉररोड जानर के है फैन तो चाह के भी मिस ना करे ये 7 फिल्में
तनाव सीजन 2
अगर आपका मन क्राईम थ्रिलर वेब सीरीज देखने का कर रहा है तो सितंबर आपके लिए खास होने वाला है. दरअसल, 6 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर तनाव सीजन 2 रिलीज होगा. इस वेब सीरीज में कश्मीर में चल रहे तनाव को दिखाया गया है. सीरीज में मानव विज, अरबाज खान, गौरव अरोड़ा, रजत कपूर समेत कई अन्य कलाकार नजर आएंगे.
थलावन
अगर आप मलयालम फिल्मों के शौकीन हैं, तो आने वाले सितंबर आपको बिलकुल निराश नहीं करेगा. दरअसल, 10 सितंबर को सोनी लिव पर मलयालम फिल्म तालवन रिलीज होगी, जिसमें बीजू मेनन और आसिफ अली हैं.
सेक्टर 36
विक्रांत मेसी की मच अवेटेड सेक्टर 36 का ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं. इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है. सेक्टर 36 फिल्म 13 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










