कपिल शर्मा की 'बुआ' ने सालों बाद शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- एक समय आया जब मुझे लगा…
Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Jan 2025 1:06 PM
upasana singh quit kapil sharma show
एक्ट्रेस उपासना सिंह ने कपिल शर्मा के शो को छोड़ने की पीछे की वजह अब जाकर बताई. एक्ट्रेस शो में बुआ का किरदार निभाती थी.
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में कपिल की बुआ के किरदार में एक्ट्रेस उपासना सिंह नजर आती थी. शो में अक्सर वह अपनी एक्टिंग से दर्शकों को खूब हंसाती थी. हालांकि जब शो कलर्स से सोनी पर शिफ्ट हुआ तो एक्ट्रेस कपिल के शो का हिस्सा नहीं बन सकी. एक्ट्रेस ने कई शोज और फिल्मों में काम किया है. अब सालों बाद उपासना ने बताया कि उन्होंने पॉपुलर शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल क्यों छोड़ा था.
कपिल शर्मा का शो इस वजह से उपसना सिंह ने छोड़ा था
सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में उपासना सिंह ने कई सारी बातें की. कपिल शर्मा का शो लगभग ढाई साल तक उपासना ने किया. शो छोड़ने के पीछे की वजह बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा, हमारा शो ढाई साल तक टॉप पर रहा. एक समय आया जब मुझे लगा कि मेरे लिए शो में करने के लिए कुछ नहीं बचा. ये बात मैंने कपिल को बताई. मेरी उसके साथ बहुत अच्छी दोस्ती है और हमारे बीच अच्छे संबंध हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि, मेरी चैनल के साथ कॉन्ट्रैक्ट थी ना कि कपिल के टीम के साथ. जब कपिल और उसकी टीम दूसरे चैनल पर गई, तो मैं कॉन्ट्रैक्ट की वजह से ऐसा नहीं कर पाई. मुझे चैनल के कॉन्ट्रैक्ट की वजह से कृष्णा अभिषेक के साथ शो करना पड़ा.
उपासना सिंह को इस वजह से करना पड़ा था कृष्णा अभिषेक का शो
उपासना सिंह ने बताया कि कलर्स पर कपिल के शो की जगह कृष्णा अभिषेक के शो ने ले ली. कॉन्ट्रैक्ट की वजह से कृष्णा का शो उन्हें करना पड़ा. हालांकि एक्ट्रेस को उस शो का हिस्सा बनना पसंद नहीं था क्योंकि उस समय कपिल और कृष्णा के बीच काफी टेंशन था. कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने तक एक्ट्रेस का उस शो में काम करना पड़ा. एक्ट्रेस ने बताया कि शो पर उनका अनुभव अच्छा नहीं था.
यह भी पढ़ें– Kapil Sharma शो में फैन ने किया ये बदलाव करने का रिक्वेस्ट, कॉमेडियन ने दिया मजेदार जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










