Tumm Se Tumm Tak: बीच सड़क पर बड़ा हादसा, क्या अनु बचा पाएगी आर्य की जान

तुम से तुम तक
Tumm Se Tumm Tak: 'तुम से तुम तक' के आज के एपिसोड में एक बड़ा मोड़ आने वाला है. एक तरफ अनु और आर्य अपनी रोमांटिक डेट एन्जॉय कर रहे थे, वहीं एक भयानक हादसे ने सब कुछ बदल कर रख दिया.
Tumm Se Tumm Tak: सीरियल ‘तुम से तुम तक’ में आज का एपिसोड दिल दहला देने वाला होने वाला है. अनु- आर्य की एक प्यारी सी आउटिंग अचानक एक ऐसे खौफनाक एक्सीडेंट में बदल जाती है, जो अनु को अंदर तक झकझोर कर रख देगा. आर्य और अनु की कार का बैलेंस बिगड़ता है और गाड़ी सीधे एक पेड़ से जा टकराती है. शुरुआत में तो सब कुछ ठीक लगता है, लेकिन असली खतरा अभी बाकी था.
एक्सीडेंट के बाद बिगड़ी आर्य की हालत
हादसे के तुरंत बाद, आर्य स्थिति को संभाल लेता है. वह खुद कार ठीक करने की कोशिश करता है और अनु को यकीन दिलाता है कि सब कुछ ठीक है, लेकिन गायत्री आर्य की मां को कुछ बुरा होने का अहसास पहले ही हो जाता है. वह अनु को फोन करती है और कहती है कि आर्य सुबह अपनी ब्लड प्रेशर की दवा लेना भूल गया है. वह तुरंत पास के स्टोर से दवा ले आए और आर्य को खिलाए.
अनु की बाहों में बेहोश हुआ आर्य
जैसे ही अनु दवा लाने की कोशिश करती है. आर्य को बेचैनी महसूस होने लगती है. वह अपना सीना पकड़ लेता है और देखते ही देखते उसकी हालत खराब होने लगती है. यह इतना आचानक होता है कि अनु पूरी तरह सुन्न पड़ जाती है. उसे समझ नहीं आता कि क्या करे. वह कांपते हाथों से आर्य को उठाने की कोशिश करती है, उसका नाम पुकारती है, लेकिन आर्य की आंखे धीरे-धीरे बंद होते रहती है.
हॉस्पिटल लेकर जाएगी अनु
बिना वक्त बर्बाद किए अनु एम्बुलेंस बुलाती है और आर्य को अस्पताल ले जाती है. पूरे रास्ते अनु की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं लेते. वह लगातार आर्य से बात करने की कोशिश करती है, उससे लड़ने और जागते रहने की मिन्नतें करती है. अनु के मन में राजीव को लेकर जो भी सवाल या शक थे, वे अब पीछे छूट चुके हैं. इस वक्त उसके लिए सिर्फ आर्य की जिंदगी मायने रखती है.
क्या है इस हादसे के पीछे का सच?
आर्य की इस हालत ने कई गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं. एक बार फिर अनु को उसके सवालों के जवाब मिलने से रोक दिया गया है. आने वाले एपिसोड में अस्पताल का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा, जो आर्य और अनु के रिश्ते को हमेशा के लिए बदल सकता है.
यह भी पढ़ें: गौतम का अफेयर आया सामने, राही-प्रेम के रिश्ते पर संकट गहराया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




