“मुझे फर्क नहीं पड़ता”, Sunil Pal के आरोपों पर Samay Raina का करारा जवाब

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :14 Apr 2026 8:23 PM
विज्ञापन
“मुझे फर्क नहीं पड़ता”, Sunil Pal के आरोपों पर Samay Raina का करारा जवाब

Samay Raina ने इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद और सुनिल पाल के बयानों पर खुलकर बात की. जानिए उन्होंने क्या कहा और कैसे किया रिएक्ट.

विज्ञापन

Samay Raina एक बार फिर चर्चा में हैं. अपने लेटेस्ट शो ‘स्टिल अलाइव’ के दौरान उन्होंने सुनिल पाल के बयानों पर प्रतिक्रिया दी और इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद पर भी खुलकर बात की.

समय रैना ने साफ कहा कि उन्हें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता और वह इन चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते.

सुनिल पाल पर क्या बोले समय रैना?

समय रैना ने Chalchitra Talks से बात करते हुए कहा कि अगर कोई किसी के बारे में गलत बातें कर रहा है, तो इसका मतलब है कि वह खुद किसी परेशानी से गुजर रहा है. उन्होंने कहा कि वह सुनिल पाल की बातों से आहत नहीं होते, बल्कि उन्हें उनके लिए बुरा लगता हैहै

उनके मुताबिक, जो लोग खुद मानसिक शांति में नहीं होते, वही दूसरों पर कमेंट करते हैं.

समय रैना ने क्या कहा खुद के बारे में?

समय रैना ने यह भी कहा कि उन्हें ऐसे लोगों से कोई दिक्कत नहीं है और वह इन बातों को गंभीरता से नहीं लेते. उन्होंने कहा कि वह अपने काम और मानसिक शांति पर ध्यान देना ज्यादा पसंद करते हैं.

म्यूजिक ने कैसे मदद की?

समय रैना ने बताया कि कॉन्ट्रोवर्सी के दौरान उन्होंने गिटार और म्यूजिक का सहारा लिया. उन्हें ब्लूज म्यूजिक सुनना बहुत पसंद है और इसी ने उन्हें उस मुश्किल समय में संभाला.

उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें तनाव होता है, वह गिटार बजाते हैं.

इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद क्या था?

इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी तब शुरू हुआ जब शो का एक क्लिप वायरल हुआ. इसमें रणवीर अल्लाहबादिया के एक कंटेस्टेंट से किया गया सवाल विवाद का कारण बना.

इसके बाद सोशल मीडिया पर भारी बवाल हुआ, FIR दर्ज हुई और कई जगह विरोध भी देखने को मिला.

क्या हुआ आगे?

विवाद बढ़ने के बाद समय रैना ने अपने शो के सभी एपिसोड YouTube से हटा दिए और जांच में सहयोग करने की बात कही.

इस घटना ने उन्हें मेंटलीभी एफेक्ट किया, जिसकी बात उन्होंने बाद में खुद स्वीकार की.

यह भी पढ़ें: Maamla Legal Hai Season 3 आएगा या नहीं? एक्टर अमित विक्रम पांडेय ने किया खुलासा

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola