Ashakal Aayiram OTT Release: ‘आशकल आयिरम’ की OTT एंट्री कन्फर्म, मिस की थी तो अब देखें, स्ट्रीमिंग डिटेल्स यहां

Ashakal Aayiram OTT Release: जयराम और कालिदास जयराम की फिल्म ‘आशकल आयिरम’ अब OTT पर रिलीज हो रही है. जानिए इसकी रिलीज डेट, कहानी और कहां देखें.
Ashakal Aayiram OTT Release: ‘आशकल आयिरम’ 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह एक फैमिली कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. अब यह फिल्म OTT पर आने के लिए तैयार है, जिससे जो लोग इसे थिएटर में नहीं देख पाए थे, वे अब घर बैठे इसे देख सकते हैं. तो आइए आपको इसकी स्ट्रीमिंग डिटेल्स और फिल्म की कहानी बताते हैं, ताकि आप आसानी से तय कर सकें कि यह फिल्म आपके लिए देखने लायक है या नहीं.
कब और कहां देखें फिल्म?
यह फिल्म ZEE5 पर रिलीज होगी. 17 अप्रैल 2026 से आप इसे ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं.
फिल्म की कहानी क्या है?
इस फिल्म की कहानी अजीश हरिहरन नाम के एक लड़के की है, जिसका सपना है फिल्म स्टार बनना. लेकिन उसके रास्ते में सबसे बड़ी रुकावट उसका अपना पिता हरिहरन बनता है, जो उसके इस सपने के खिलाफ है. अब अजीश को अपने सपने और परिवार के बीच संतुलन बनाना पड़ता है. वह कई मुश्किलों, असफलताओं और डर का सामना करता है, लेकिन फिर भी अपने सपने को नहीं छोड़ता.
यह कहानी हमें सिखाती है कि अगर आप खुद पर भरोसा रखते हैं, तो आप अपने सपनों को जरूर पूरा कर सकते हैं. इसमें पिता और बेटे के रिश्ते की भावनाएं भी बहुत अच्छे से दिखाई गई हैं.
स्टार कास्ट और टीम
फिल्म में जयराम और कालिदास जयराम मुख्य भूमिका में हैं. इनके अलावा आशा शरथ, शराफ यू दीन और इशानी कृष्णा भी नजर आएंगे. इस फिल्म को जी. प्रजीत ने डायरेक्ट किया है.
जयाराम की अपकमिंग फिल्म
जयाराम जल्द ही फिल्म ‘करा’ में नजर आएंगे, जिसमें धनुष लीड रोल में हैं.
क्यों देखें आशकल आयिरम?
अगर आपको फैमिली ड्रामा और इमोशनल कहानी पसंद है, तो ‘आशकल आयिरम’ आपके लिए एक अच्छी फिल्म हो सकती है.
यह भी पढ़ें: Maamla Legal Hai Season 3 आएगा या नहीं? एक्टर अमित विक्रम पांडेय ने किया खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










