गौतम का अफेयर आया सामने, राही-प्रेम के रिश्ते पर संकट गहराया

Updated:
विज्ञापन

अनुपमा, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Anupama: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही-प्रेम के बीच दूरी बढ़ती है. वहीं अनुपमा कैफे शुरू करती है ,लेकिन दिग्विजय से टकराव हो जाता है. माही गौतम का सच सामने लाने के लिए तैयार है.

विज्ञापन

Anupama: अनुपमा के एपिसोड की शुरुआत राही और ख्याति की बातचीत से होती है, जहां राही घर छोड़ने की बात करती है. ख्याति उसे नाश्ता करने के लिए कहती है, लेकिन राही चक्कर महसूस करती है. वह बताती है कि प्रेम काफी परेशान है और वह उसका साथ देना चाहती है, लेकिन प्रेम उसे समझ नहीं पा रहा. राही इस स्थिति के लिए अनुपमा को जिम्मेदार ठहराती है और कहती है कि अगर थोड़ा सपोर्ट मिला होता तो हालात अलग होते. इसी बीच वसुंधरा, राही को नौकरी छोड़ने की सलाह देती है. राही को समझ नहीं आता कि वह प्रेम को कैसे समझाए.

विज्ञापन

अनुपमा और दिग्विजय के बीच गलतफहमी

दूसरी तरफ अनुपमा और जया मिलकर दिग्विजय और बंकू के साथ मजाक करती हैं. बाद में अनुपमा और दिग्विजय के बीच बातचीत में कुछ गंभीर मुद्दे सामने आते हैं. अनुपमा मिठाई देकर माहौल शांत करने की कोशिश करती है. वहीं दिग्विजय उसे सावी की याद दिलाता है. सावी के सपनों को पूरा करने के लिए दोनों कैफे शुरू करने का फैसला लेते हैं. अनुपमा इस नए सफर को लेकर काफी उत्साहित नजर आती है. हालांकि, जब अनुपमा कैफे में बदलाव की बात करती है, तो दिग्विजय नाराज हो जाता है. वह साफ कहता है कि कैफे उसी तरह चलेगा जैसे सावी चलाती थी. यह सुनकर अनुपमा हैरान रह जाती है.

गौतम का सच सामने लाने की कोशिश

अंश और माही, गौतम की सच्चाई उजागर करने की कोशिश करते हैं. दोनों उसे उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लेते हैं. माही इस सच्चाई से हिल जाती है और ठान लेती है कि वह साबित करके रहेगी कि गौतम अच्छा पति और पिता नहीं है. प्रेम अपने हालात से काफी टूट चुका है और किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है. राही और प्रेरणा उसे समझाने की कोशिश करती हैं. आखिरकार प्रेरणा उसे बाहर जाने के लिए मना लेती है. राही को थोड़ी राहत मिलती है. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, सावी कैफे में फर्नीचर खराब होने की वजह से वहां बदलाव की बात करती है, जिससे दिग्विजय गुस्से में आ जाता है.

यह भी पढ़ें- Anupama के फैसले से प्रेम का गुस्सा सातवें आसमान पर, लेटेस्ट एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola