Anupama के फैसले से प्रेम का गुस्सा सातवें आसमान पर, लेटेस्ट एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट

Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Apr 2026 11:03 AM

विज्ञापन

अनुपमा, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: अनुपमा के एक फैसले से प्रेम का सपना टूट जाता है, जिससे रिश्तों में टेंशन बढ़ जाता है. राही अनुपमा का साथ देती है, जबकि परिवार के बाकी लोग विरोध करते हैं. प्रेम, अनु से काफी नाराज हो जाता है.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा के एपिसोड की शुरुआत में राही कहती है कि अनुपमा एक अच्छी मां है, क्योंकि उन्होंने अपने बच्चों को सही-गलत समझाने के लिए अपने दर्द का सहारा नहीं लिया. वह अनुपमा को समझौता करने के लिए नहीं कहती. वहीं वसुंधरा को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आती और वह प्रेम को भड़काने की कोशिश करती है. प्रेम भी अनुपमा से नाराज हो जाता है और कहता है कि उसने उन पर भरोसा करके गलती की. वह घर लौटने का फैसला करता है.

अनु का टूटा दिल

अनुपमा, प्रेम की बातें सुनकर टूट जाती है. वह डरती है कि उसके फैसले का असर राही और प्रेम के रिश्ते पर पड़ेगा. ऐसे में जस्सी उसे संभालती है और समझाती है कि उसे अब अपने लिए जीना चाहिए. जस्सी यह भी बताती है कि वह अपने दिल की भावनाओं से दूर रहने के लिए मुंबई जा रही है. वह अनुपमा को हिम्मत देती है और कहती है कि हर बार दूसरों के लिए जीना जरूरी नहीं होता. जस्सी की बातें सुनकर अनुपमा भावुक हो जाती है, लेकिन अपने फैसले पर कायम रहती है.

प्रेम ने अनुपमा को मारा ताना

प्रेम और उसके परिवार पर भी इस फैसले का गहरा असर पड़ता है. रिपोर्ट के कारण उसके रेस्टोरेंट का सपना टूटता नजर आता है. प्रेम खुद को लूजर मानने लगता है और गुस्से में अनुपमा को दोषी ठहराता है. राही उसे समझाने की कोशिश करती है, लेकिन प्रेम का गुस्सा कम नहीं होता. वहीं घर के बाकी सदस्य भी दो हिस्सों में बंट जाते हैं-कुछ लोग अनुपमा के फैसले को सही मानते हैं, तो कुछ उसके खिलाफ खड़े हो जाते हैं. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रेम, अनु को अपने रेस्टोरेंट बुलाकर ताना मारता है और कहता है कि उसने उसका सपना तोड़ दिया. वह यह भी कहता है कि यह उनकी आखिरी मुलाकात हो सकती है.

यह भी पढ़ें- YRKKH: अरमान का फूटा गुस्सा, मेहर से कहा- मायरा की मां बनने की कोशिश न करें

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola