YRKKH: अरमान का फूटा गुस्सा, मेहर से कहा- मायरा की मां बनने की कोशिश न करें

Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Apr 2026 1:23 PM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है (मेहर-अरमान), फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभीरा, मेहर का सच सामने लाने की कोशिश कर रही है, लेकिन बार-बार फेल हो जाती है. दूसरी तरफ अरमान और मेहर के रिश्ते में दरार बढ़ रही है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लेटेस्ट एपिसोड में अभीरा, अरमान और मेहर के बीच टकराव देखने को मिलेगा.वहीं आर्यन और दिशा की शादी के बीच चौंकाने वाले मोड़ सामने आएंगे. सीरियल में दिखाया जाएगा कि आर्यन, अभीरा से उसके अगले कदम के बारे में पूछता है. अभीरा बताती है कि उसके पास कोई बैकअप प्लान नहीं है, लेकिन तभी उसे याद आता है कि जरूरी डेटा अभी भी मेहर के फोन में मौजूद है. इसके बाद वह एक बड़ा फैसला लेती है कि आर्यन की शादी में जाकर मेहर का ध्यान भटकाकर उसका फोन हासिल करेगी.

अरमान और अभीरा को अलग करने की कोशिश करेगी विद्या

सीरियल में दिखाया जाएगा कि शादी के दौरान दामयंती, अभीरा को मेहमानों का स्वागत करने के लिए कहती है, जिस पर विद्या नाराज हो जाती है. हालांकि कावेरी के समझाने पर अभीरा यह जिम्मेदारी निभाती है, लेकिन वह सिर्फ अरमान और मायरा का स्वागत करती है. यह देखकर विद्या और मेहर दोनों हैरान रह जाते हैं. इस बीच विद्या लगातार अभीरा और अरमान को अलग रखने की कोशिश करती है और मेहर को भी ऐसा करने के लिए कहती है. जब अभीरा, मायरा से बात करने की कोशिश करती है, तो मायरा उसे इग्नोर करती है.

क्या मेहर का सच आएगा सामने?

मेहर, अरमान को कंट्रोल करने की कोशिश करती है, लेकिन अरमान उसके रवैये पर नाराज हो जाता है. अरमान उससे कहता है कि वह मायरा की मां बनने की कोशिश न करे. दूसरी तरफ अभीरा और तान्या मेहर का फोन हासिल करने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन वह नहीं कर पाते. ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा, मेहर का सामना करती नजर आएगी. वह पूछती है कि आखिर कब तक वह सच छुपाएगी. अरमान भी गुस्से में मेहर से जवाब मांगता है और उस पर उसकी जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाता है.

यह भी पढ़ें- अधूरी मोहब्बत की खतरनाक कहानी है ‘डकैत’, अदिवि शेष-मृणाल ठाकुर की दमदार परफॉर्मेंस

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola