TRP Report Week 22: लीप की खबरों के बीच गुम है किसी के प्यार में ने इन शोज को पछाड़ा, जानें अनुपमा का हाल

TRP Report Week 22: टीआरपी चार्ट का हर किसी को इंतजार रहता है. अब इस हफ्ते की रेटिंग आ गई है और जिस सीरियल ने बाजी मारी है, वह कोई और नहीं बल्कि स्टारप्लस का पॉपुलर शो अनुपमा है. इसके अलावा लीप की खबरों के बीच गुम है किसी के प्यार में की रेटिंग भी सुधरी है.
TRP Report Week 22: टीआरपी रिपोर्ट का हर किसी को इंतजार रहता है. इसी रेटिंग को देखते हुए मेकर्स ये डिसाइड करते हैं कि कहानी में क्या नया पंच जोड़ने की जरुरत है और दर्शकों को क्या पसंद आ रहा है. आइये जानते हैं इस वीक कौन से सीरियल ने टॉप किया है और किसकी रेटिंग में गिरावट आई है.

अनुपमा
रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो अपनी टॉप पोजिशन पर कायम है. पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी राजन शाही के शो की टीआरपी 2.3 है, जिससे यह अब तक का सबसे ज्यादा टीआरपी रेटिंग वाला हिंदी टीवी शो बन गया है.

गुम है किसी के प्यार में
शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा स्टारर सीरियल गुम है किसी के प्यार में अपनी लीप को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. कहा जा रहा है कि जल्द ही सारे स्टारकास्ट बदले जाएंगे और कहानी नए ढंग से शुरू होगी.

इस हफ्ते गुम है किसी के प्यार में 2.0 की टीआरपी के साथ फिलहाल दूसरे नंबर पर है. लोगों को ईशान और सवी की कहानी पसंद आ रही है. फैंस स्टार्स के बीच का रोमांस देखना चाहते हैं.
Also Read- TRP Report Week 21: अनुपमा को इस सीरियल ने दी कड़ी टक्कर, जानें बाकी शोज की क्या रही रेटिंग

ये रिश्ता क्या कहलाता है/झनक
2.0 रेटिंग के साथ रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है और क्रुशाल आहूजा और हिबा नवाब स्टारर झनक फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं.

उड़ने की आशा
कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा स्टारर शो उड़ने की आशा की टीआरपी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. पिछले हफ्ते शो की टीआरपी 1.6 थी, हालांकि, इस हफ्ते टीआरपी 1.9 है, जिसके बाद ये चौथे स्थान है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा
दिलीप जोशी और मुनमुम दत्ता स्टारर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा पांचवें नंबर पर है. 15 साल से अधिक समय से टीवी स्क्रीन पर सफलतापूर्वक चल रहे इस शो ने 1.4 टीआरपी हासिल की है.
Read Also- Aashram की शूटिंग के तुरंत बाद सचिन श्रॉफ को ऑफर हुआ था TMKOC, इस एक्टर ने हामी भरने की दी थी सलाह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










