Aashram की शूटिंग के तुरंत बाद सचिन श्रॉफ को ऑफर हुआ था TMKOC, इस एक्टर ने हामी भरने की दी थी सलाह
Published by : Ashish Lata Updated At : 01 Jun 2024 11:52 AM
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah new entry
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सचिन श्रॉफ तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सभी का दिल जीत रहे हैं. जेठालाल संग एक्टर की जुगलबंदी सभी को खूब पसंद आती है. अब सचिन ने खुलासा किया कि आश्रम की शूटिंग खत्म होते ही उन्हें ये सीरियल ऑफर हुआ था और बॉबी देओल ने उन्हें एक खास सलाह भी दी थी.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 15 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस हर एक किरदार को काफी ज्यादा प्यार देते हैं. गोकुलधाम सोसाइटी में भिड़े, जेठालाल, सोढ़ी, अय्यर और बापूजी की जुगलबंदी देखने काफी एंटरटेनिंग होती है. कुछ महीनों पहले कॉमेडी शो को शैलेश लोढ़ा ने अलविदा कह दिया था, जिसके बाद उनकी सचिन श्रॉफ ने ली. उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. अब एक्टर ने इनसब पर बात की है.
आश्रम की शूटिंग के वक्त सचिन को ऑफर हुआ था तारक मेहता का उल्टा चश्मा
सचिन श्रॉफ ने ईटाइम्स संग बात करते हुए शैलेश को रिप्लेस करने पर बात की. उन्होंने कहा, ”जब मैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा में शामिल हुआ तो थोड़ा असमंजस में था कि मुझे यह ऑफर स्वीकार करना चाहिए या नहीं. मुझे याद है कि मैंने आश्रम की शूटिंग पूरी कर ली थी और बॉबी देओल के साथ बैठा था और मैंने उन्हें बताया कि मुझे यह शो ऑफर किया गया है और उन्होंने मुझसे कहा कि यह एक पॉपुलर कॉमेडी शो है, मुझे लगता है कि आपको उनसे जाकर मिलना चाहिए. मैं गया और असित कुमार जी से मिला, हमारी कुछ मुलाकातें हुईं और मैं शो में शामिल हो गया.
Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah से लेकर Khatron Ke Khiladi तक, टीवी सीरियल जो ओटीटी पर हुए HIT
Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में पुरानी सोनू की होगी वापसी, भिड़े की लाइफ में आएगी खुशियां
तारक मेहता के को-स्टार का मिला भरपूर साथ
सचिन ने कहा कि वह पहले तो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में शामिल होने को लेकर झिझक रहे थे, लेकिन निर्माता असित मोदी ने उन्हें आश्वस्त किया और कहा कि वह किरदार को अपने अंदाज में निभाएं, दर्शक जरूर इसे पसंद करेंगे. मैंने बिल्कुल वैसा ही किया. सबसे अच्छी बात यह है कि मेरे सभी सह-कलाकार, दिलीप जोशी से लेकर सुनयना फौजदार तक, जो मेरी पत्नी का किरदार निभा रहे हैं, टप्पू सेना और भिड़े तक, सभी ने बहुत साथ और प्यार दिया.
सचिन श्रॉफ ने साइन करने से पहले इन दो शख्स को किया था कॉल
उन्होंने कहा, ”जब मैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा करने के लिए हामी भरी थी और कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने से दो दिन पहले मैंने अपनी फैमिली को बताया, और बाद में बॉबी देओल को कॉल किया था. मैंने उन्हें बताया और वह इससे बहुत खुश हुए. उन्होंने मुझे अपनी शुभकामनाएं दीं.” उन्होंने यह भी कहा कि शैलेश लोढ़ा से तुलना उन्हें परेशान नहीं करती.
शैलेश को रिप्लेस करने पर क्या बोले सचिन
सचिन ने कहा, “तुलनाएं मुझे कभी परेशान नहीं करतीं. तारक मेहता का हिस्सा रहे हर अभिनेता ने न्याय किया है. शैलेश लोढ़ा जी ने तारक की भूमिका के साथ पूरा न्याय किया है. जब भी तुलना होती है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है. मुझे लगता है कि तुलना हमेशा होनी चाहिए, क्योंकि वो अगर नहीं हुआ, तो दूसरा एक्टर और ज्यादा मेहनत नहीं कर पाएगा. साथ ही अगर कोई एक्टर 14 साल से कोई किरदार निभा रहा हो और अचानक उसमें बदलाव आ जाए तो दर्शकों के लिए उसे रातों-रात स्वीकार करना मुश्किल हो जाता है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










