Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम गुरुचरण सिंह ने अपने अचानक गायब होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कठोर फैसला लेना…

Published by : Ashish Lata Updated At : 28 May 2024 3:09 PM

विज्ञापन

Gurucharan Singh

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम गुरुचरण सिंह इन-दिनों चर्चा में बने हुए हैं. वह बीते दिनों से लापता हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने छानबीन करनी शुरू की थी. हालांकि 25 दिनों के बाद वह घर वापस लौट आए. अब एक्टर ने अपने गायब होने पर पहली बार रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम गुरुचरण सिंह इन-दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि 22 अप्रैल को एक्टर दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुए थे, लेकिन बाद में लापता हो गए. उनके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी. इधर पुलिस छानबीन कर ही रही थी कि एक्टर खुद-ब-खुद 25 दिन बाद अपने घर लौट आए. अब गुरुचरण ने खुद बताया कि उन्होंने इतना कठोर फैसला क्यों लिया.


गुरुचरण सिंह ने अपने अचानक गायब होने पर तोड़ी चुप्पी
टाइम्स नाउ के साथ एक इंटरव्यू में तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम गुरुचरण सिंह ने पहली बार अपने अचानक गायब होने पर चुप्पी तोड़ी. हालांकि उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन कहा कि फिलहाल वह सभी अदालती कार्यवाही पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं. अभिनेता ने बताया कि एक बार अदालती कार्यवाही पूरी होने के बाद वह इस बारे में जरूर बात करेंगे कि उन्होंने इतना कठोर फैसला क्यों लिया.

Gurucharan Singh मामले में आया नया अपडेट, ‘तारक मेहता’ के सेट पर पहुंची पुलिस, 20 से ज्यादा ईमेल का एक्टर कर रहे थे इस्तेमाल

Gurucharan Singh Missing Case: गुरुचरण सिंह के गायब होने से एक दिन पहले क्या हुआ था घर पर, पिता ने बताई सारी सच्चाई

Also Read- TMKOC: क्या गुरुचरण सिंह ने खुद बनाया अपने गायब होने का प्लान, ये शॉकिंग जानकारी आई सामने


गुरुचरण के बारे में
आपको बता दें कि गुरुचरण सिंह को 22 अप्रैल, 2024 को दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी. उनके माता-पिता घबरा गए, जब उन्हें पता चला कि उनका बेटा मुंबई नहीं पहुंचा है, न ही वह फ्लाइट में चढ़ा है. उन्होंने एक्टर को फोन करने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन बंद था. 26 अप्रैल, 2024 को आखिरकार अभिनेता के पिता ने अपने बेटे के लापता होने की एफआईआर दर्ज कराई.


धार्मिक यात्रा पर चले गए थे गुरुचरण सिंह
पुलिस ने अपनी जांच शुरू की, जिसमें यह पता चला कि अभिनेता ने जानबूझकर अपना फोन बंद रखा था और यह निश्चित रूप से अपहरण का मामला नहीं हो सकता है, बल्कि अभिनेता ने अपनी इच्छा के अनुसार ही ऐसा किया होगा. लगभग 25 दिनों तक लापता रहने के बाद, अभिनेता आखिरकार अपने घर आए, जहां उन्होंने कहा कि वह आध्यात्मिक मार्ग पर चलना चाहते थे और इसलिए वह अचानक गायब हो गए.

Also Read- Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah के सोढ़ी 25 दिन बाद लौटे घर, गुरुचरण सिंह ने बताया क्यों हुए थे गायब

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola