TMKOC के सोढ़ी को बिग बॉस से मिला था ऑफर, इस पंजाबी फिल्म में कर चुके हैं काम, जानें गुरुचरण सिंह से जुड़ी अनसुनी बातें
Published by : Ashish Lata Updated At : 06 May 2024 10:56 AM
Gurucharan Singh
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम गुरुचरण सिंह पिछले कुछ दिनों से लापता है. एक्टर रोशन सोढ़ी के रूप में काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. क्या आप जानते हैं एक्टर को बिग बॉस के लिए भी अप्रोच किया गया था. उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है. आइये जानते हैं एक्टर के बारे में ऐसी बातें, जो शायद ही जानते होंगे आप.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाने वाले गुरुचरण सिंह पिछले एक हफ्ते से कथित तौर पर लापता हैं. एक्टर के पिता ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है. वहीं पुलिस ने अभिनेता को ढूंढने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं, लेकिन अभी भी उनके बारे में कोई सुराग नहीं मिला है. गुरुचरण ने कॉमेडी सीरियल्स के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया है. आइये जानते हैं उनके बारे में कुछ अनसुनी बातें.
बिग बॉस से गुरुचरण सिंह को आया था ऑफर
क्या आप जानते हैं कि कॉमेडी सीरियल से पॉपुलैरिटी पाने वाले अभिनेता को एक बार रियलिटी शो बिग बॉस के लिए संपर्क किया गया था? हालांकि किन्हीं कारणों की वजह से वह हिस्सा नहीं बन पाए. गुरुचरण ने एक बार सेल्फ मेड अभिनेता होने के बारे में भी बात की थी. दरअसल ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में गुरुचरण ने शेयर किया था कि बिग बॉस सीजन 15 के लिए उनकी मेकर्स से बातचीत चली थी. उन्होंने ये भी कहा था कि उन्हें बिग बॉस ओटीटी के लिए भी अप्रोच किया गया था.
Also Read- Gurucharan Singh News: जल्द शादी करने वाले थे गुरुचरण सिंह, फाइनेंशियल प्रॉब्लम की वजह से थे परेशान
इस वजह से बिग बॉस में नहीं दिखे थे गुरुचरण सिंह
गुरुचरण ने कहा था, “उन्होंने मुझसे कहा कि वे मुझे बिग बॉस में चाहते हैं, इसलिए जब मैं मुंबई आया था तो मैंने उनसे कहा कि चलो मिलते हैं, और वे मुझसे कह रहे थे कि वे फिल्म सिटी में मिलना चाहते हैं. तो मैंने कहा कि चलो फिल्म सिटी, कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन फिर उन्होंने कहा कि वे उस समय नहीं मिल सकते, वे बाद में मिल सकते हैं, तो मैंने उनसे कहा कि मैं वापस जा रहा हूं, यह संभव नहीं है, वे चाहते थे मैं बिग बॉस में आऊं.”
पंजाबी फिल्मों से गुरुचरण सिंह ने किया था डेब्यू
गुरुचरण सिंह ने RIPS दमनजीत सिंह सोढ़ी में काम किया है. इस मूवी में उन्होंने एक जासूस की भूमिका निभाई थी. उन्होंने उसी इंटरव्यू में ये भी कहा था, “मैं एक सेल्फ मेड अभिनेता हूं, और मैंने जीवन में बिना किसी गॉडफादर के, सिर्फ भगवान के साथ रहकर यहां तक का सफर तय किया है, उन्होंने हंसी को सबसे अच्छी दवा भी कहा था.”
गुरुचरण ने क्यों छोड़ा था तारक मेहता का उल्टा चश्मा
साल 2020 में गुरुचरण ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ दिया था. उन्होंने तब कहा था कि जब उन्होंने शो छोड़ा, उस समय उनके पिता की सर्जरी हुई थी. उन्होंने आगे कहा, “कुछ अन्य चीजें थीं, जिन पर मुझे ध्यान देना था और जीवन आगे बढ़ता रहा”. बता दें कि गुरुचरण को सोढ़ी के किरदार में काफी ज्यादा पसंद किया गया था. उनकी और गोकुलधाम सोसाइटी के पुरुष मंडल की केमिस्ट्री सभी को खूब हंसाती थी.
Also Read- TMKOC के अय्यर और गोगी ने गुरुचरण सिंह के लापता होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कुछ समझ नहीं आ रहा…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










