TMKOC के अय्यर और गोगी ने गुरुचरण सिंह के लापता होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कुछ समझ नहीं आ रहा…

Published by : Ashish Lata Updated At : 01 May 2024 11:30 AM

विज्ञापन

Gurucharan Singh Missing Updates

Gurucharan Singh Missing Updates: गुरुचरण सिंह को लेकर हर कोई परेशान है. एक्टर बीते एक सप्ताह से लापता हैं. अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा के स्टार्स ने उनकी गुमशुदगी पर चिंता व्यक्त की है. मिस्टर अय्यर की भूमिका निभाने वाले तनुज महाशब्दे और समय शाह ने कहा कि बस उम्मीद करता हूं कि सोढ़ी जल्द ही वापस आ जाए.

विज्ञापन

Gurucharan Singh Missing Updates: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाने वाले गुरुचरण सिंह पिछले एक सप्ताह से लापता है. उनके माता-पिता ने दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. अब तक, उनकी आखिरी लोकेशन पालम में पाई गई है, जहां उन्होंने कथित तौर पर एक एटीएम से 7000 रुपये निकाले थे. 24 अप्रैल को ये ट्रांजैक्शन हुआ. तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सभी फैंस के साथ-साथ कलाकार भी गुरुचरण सिंह के लिए चिंतित हैं. मिस्टर अय्यर की भूमिका निभाने वाले तनुज महाशब्दे और समय शाह ने अब इस खबर पर प्रतिक्रिया दी है.


अय्यर ने गुरुचरण के मिसिंग होने पर जताई चिंता
तनुज महाशब्दे उर्फ ​​मिस्टर अय्यर ने ईटाइम्स संग बात करते हुए कहा कि वह उनके लिए काफी चिंतित हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि क्या हो रहा है और न ही वह गुरुचरण के संपर्क में थे, क्योंकि अभिनेता ने लगभग चार साल पहले तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ दिया था. वे बीच-बीच में कभी-कभी फोन पर एक दूसरे से बात कर लिया करते थे. हालांकि, उन्हें याद नहीं है कि आखिरी बार उनसे कब बात हुई थी. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने गुरुचरण सिंह के माता-पिता से संपर्क किया है, तो उन्होंने कहा कि एक बार उन्हें फोन करने की कोशिश की गई थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने के कारण उन्होंने उन्हें परेशान नहीं किया, क्योंकि वह जानते हैं कि वे बहुत तनाव में हैं. वह उन्हें परेशान नहीं करना चाहते. उन्होंने कहा कि वह गुरुचरण की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

Also Read- गुरुचरण सिंह के लापता होने से लेकर बबीता जी-टप्पू के सगाई की खबरों तक, जब TMKOC के स्टार्स ने खूब बटोरी सुर्खियां

Also Read- Gurucharan Singh News: जल्द शादी करने वाले थे गुरुचरण सिंह, फाइनेंशियल प्रॉब्लम की वजह से थे परेशान

Also Read- TMKOC के भिड़े ने गुरुचरण सिंह के लापता होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रार्थना कर रहा हूं कि…


गुरुचरण सिंह के लापता होने पर समय गोगी ने कही ये बात
पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में गोगी उर्फ समय शाह ने कहा कि “जब उन्हें ये पता चला तो उन्हें यकीन नहीं हो रहा था. मुझे लगा कि यह फेक न्यूज होगी. यहां तक ​​कि जब मैंने क्रॉस-चेक किया, तो भी मुझे जानकारी पर विश्वास नहीं हुआ. मैंने उनके दोनों फोन नंबरों पर कॉल किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका.” जब उनसे गुरुचरण सिंह के साथ उनकी आखिरी मुलाकात के बारे में पूछा गया और क्या उन्हें उनकी आर्थिक तंगी के बारे में पता था. इसपर समय शाह ने कहा, “हम आखिरी बार दिलीप सर के बेटे की शादी में मिले थे. वह पूरी तरह से ठीक लग रहे थे. मुझे लगता है कि वह जल्द ही वापस आ जाएंगे.”

गुरुचरण सिंह गुमशुदगी मामले पर नया अपडेट
दिल्ली पुलिस के अनुसार, उन्हें मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और वे अभिनेता का पता लगाने के लिए तकनीकी सबूतों का पालन कर रहे हैं. हाल ही में बैकपैक ले जाते हुए अभिनेता का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. यह भी बताया गया है कि एक्टर ने एटीएम से 7 हजार रुपये निकाल थे. इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि गुरुचरण सिंह आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं और वह शादी करने की प्लानिंग भी कर रहे हैं. हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्टों में कहा गया कि इन सब में कोई भी सच्चाई नहीं है.

Also Read- Gurucharan Singh News: लापता होने से पहले बीमार थे गुरुचरण सिंह, दिल्ली पुलिस ने ऑफिशियल बयान किया जारी

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola