Gurucharan Singh मामले में आया नया अपडेट, 'तारक मेहता' के सेट पर पहुंची पुलिस, 20 से ज्यादा ईमेल का एक्टर कर रहे थे इस्तेमाल
Published by : Divya Keshri Updated At : 12 May 2024 3:52 PM
Gurucharan Singh
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता है. दिल्ली पुलिस टीमें बनाकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र में उनकी खोज कर रही है. लेटेस्ट अपडेट आया है कि दिल्ली पुलिस पूछताछ के लिए तारक मेहता के सेट पर पहुंची थी.
Gurucharan Singh Missing Case: टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इन दिनों सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह की वजह से सुर्खियों में है. गुरुचरण 22 अप्रैल से लापता है और उन्हें लापता हुए 20 दिन हो गए है. उनके फैंस और उनके परिवार वाले एक्टर के नाम मिलने पर काफी परेशान है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. लेटेस्ट अपडेट में सामने आया है कि पुलिस की टीम ने मुंबई में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर्स से पूछताछ की, जिनसे एक्टर संपर्क में थे.
पुलिस पहुंची ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सेट पर
गुरुचरण सिंह का कुछ पता नहीं चल रहा है और वो 22 अप्रैल से लापता है. दिल्ली पुलिस टीमें बनाकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र में उनकी खोज कर रही है. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो News18 शोशा की एक रिपोर्ट की मानें तो, सूत्र ने बताया कि, हाल ही में दिल्ली पुलिस अधिकारियों की एक टीम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सेट पर पहुंची थी. उन्होंने उनके को-स्टार से एक्टर को लेकर पूछताछ की, जो उनके कॉन्टैक्ट में थे. सूत्र ने ये भी बताया कि, सारे लोगों ने पुलिस के साथ अच्छे से सहयोग किया. गुरुचरण सिंह के प्रोडक्शन हाउस द्वारा पेमेंट को लेकर कुछ अफवाहें थी, जिसे लेकर पुलिस ने पाया कि उनका पेमेंट ही कर दिया गया था.
Also Read- TMKOC: क्या गुरुचरण सिंह ने खुद बनाया अपने गायब होने का प्लान, ये शॉकिंग जानकारी आई सामने
27 अलग-अलग ईमेल का यूज कर रहे थे गुरुचरण सिंह
वहीं, पीटीआई के मुताबिक, गुरुचरण सिंह 27 अलग-अलग ईमेल का यूज कर रहे थे. जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, एक्टर को उनके ऊपर किसी के नजर रखने का अंदाजा था और इसकी वजह से वो ईमेल अकाउंट बदलते रहते थे. गौरतलब है कि एक्टर का फोन 22 अप्रैल की रात 9.22 बजे से बंद है और इस वजह से उनका लोकेशन पता करने में पुलिस को मुश्किल हो रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वो एक ई-रिक्शा से दूसरे ई-रिक्शा में जाते दिखे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










