Gurucharan Singh Missing Case: गुरुचरण सिंह के गायब होने से एक दिन पहले क्या हुआ था घर पर, पिता ने बताई सारी सच्चाई

Published by : Divya Keshri Updated At : 06 May 2024 10:52 AM

विज्ञापन

Gurucharan Singh

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम गुरुचरण सिंह के लापता होने पर उनके फैंस और परिवार काफी परेशान है. उनके पिता ने बताया उनके बेटे के लापता होने से एक दिन पहले घर पर क्या हुआ था.

विज्ञापन

Gurucharan Singh Missing Case: लोकप्रिय सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम गुरुचरण सिंह की खोज अबतक नहीं हो पाई है. अबतक पता नहीं चला है कि एक्टर कहां है. गुरुचरण 22 अप्रैल से लापता है. उनके घर लौटने का इंतजार उनके पिता हरजीत सिंह कर रहे हैं. इसके अलावा फैंस भी उनके इंतजार में बैठे है. एक्टर के पिता अपने बेटे के ना मिलने पर बेहद परेशान है. उन्होंने बताया कि गुरुचरण के लापता होने के एक दिन पहले क्या हुआ था.


गुरुचरण सिंह के पिता ने कही ये बात
22 अप्रैल को गुरुचरण सिंह दिल्ली से मुंबई जाने के लिए निकले थे. हालांकि ना तो वो मुंबई पहुंचे और ना ही घर वापस लौटे. ईटाइम्स से बातचीत में एक्टर के पिता हरजीत ने बताया, जो कुछ हुआ, वो बहुत ही चौंकाने वाला है. हम नहीं जानते कि इससे कैसे डील करें. हम सब बहुत परेशान है और इंतजार कर रहे कि पुलिस से कुछ अपडेट आए. हम उसके वापस घर आने का इंतजार कर रहे हैं.

Also Read- TMKOC: क्या गुरुचरण सिंह ने खुद बनाया अपने गायब होने का प्लान, ये शॉकिंग जानकारी आई सामने

Also Read- Gurucharan Singh News: गुरुचरण सिंह के परिवार ने शादी की अफवाहों पर किया रिएक्ट, करीबी दोस्त ने कहा- ये फेक न्यूज है


गुरुचरण सिंह के गायब होने से एक दिन पहले क्या हुआ था घर पर
गौरतलब है कि मिसिंग होने से एक दिन पहले गुरुचरण सिंह ने अपने पिता के साथ एक रील वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. ये पोस्ट शेयर कर उन्होंने, जन्मदिन मुबारक हो पापा. उस दिन के बारे में बताते हुए हरजीत ने कहा था, कोई सेलिब्रेशन नहीं था. सिर्फ घर पर हमने क्वालिटी टाइम बिताया. अगले दिन उसे मुंबई के लिए फ्लाइट लेनी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बता दें कि पुलिस अभी जांच कर रही है. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो एक्टर ने 24 अप्रैल को दिल्ली के पालम के पास से एक एटीएम से 7,000 रुपए निकाले थे.

Also Read- TMKOC के अय्यर और गोगी ने गुरुचरण सिंह के लापता होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कुछ समझ नहीं आ रहा…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola