Teachers Day 2024: बॉलीवुड की ये 5 फिल्में सिखाती हैं, गुरू-शिष्य के अटूट रिश्ते के असल मायने

Updated:
विज्ञापन
Teachers Day 2024: बॉलीवुड की ये 5 फिल्में सिखाती हैं, गुरू-शिष्य के अटूट रिश्ते के असल मायने

Teachers Day 2024: बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों के साथ मनाएं टीचर्स डे, जो आपको गुरु और शिष्य के अटूट रिश्ते और उनके बीच के घनिष्ट सम्बन्ध को दर्शाती है.

विज्ञापन

Teachers Day 2024: आज शिक्षक दिवस है, अंग्रेजी में टीचर्स डे. यह दिन हमारे शिक्षकों को समर्पित है. शिक्षक, जो हमे सवारता है, खूबसूरती से नहीं बल्कि सबसे महत्वपूर्ण ज्ञान से. ऐसे में शिक्षकों और शिष्यों के अटूट रिश्तों पर आधारित बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं, जिन्हें देखकर आप इस रिश्ते के असल मायने के बारे में जान पाएंगे. आज उन्हीं में से कुछ फिल्मों के नाम हम आपको बताएंगे, जिन्हें आप इस शिक्षक दिवस जरूर देखें.

श्रीकांत

तुषार हिरानंदनी की निर्देशित साल 2024 की श्रीकांत बोला की बायोग्राफी फिल्म श्रीकांत एक जन्म से अंधे पर बुद्धिमान लड़के के इर्द गिर्द घूमती है, जिसे समाज ने उसकी कमी की वजह से अपने से अलग कर दिया था, लेकिन उसकी टीचर उसे सिखाती है कि वह अलग नहीं है. श्रीकांत फिल्म को देख आपकी और आपके गुरु की आंखे जरूर नम हो जाएंगी. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

Also Read: एक गांव, सात खून, अनेक सस्पेक्ट… OTT पर आ रही है देश को झकझोर देने वाली ‘मानवत मर्डर्स’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

सुपर 30

विकास बहल की निर्देशित सुपर 30, पटना के मशहूर मैथमेटिशियन आनंद कुमार की बायोग्राफी पर आधारित है. इस फिल्म में आनंद कुमार का किरदार ऋतिक रोशन निभा रहे हैं, जो गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा प्रदान करते हैं और उन्हें आईआईटी की परीक्षा निकालने में मदद करते हैं. सुपर 30 फिल्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है.

Also Read: Happy Teachers Day 2024 Wishes Quotes in Hindi LIVE: शिक्षक दिवस शेयर करें ये खूबसूरत मैसेजेस, कोट्स और फोटोज

तारे जमीन पर

आमिर खान की फिल्म तारे जमीन पर दर्शकों की अब तक की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में ईशान नाम के डिस्लेक्सिया से पीड़ित एक स्टूडेंट के ईद गिर्द घूमती है, जिसके टीचर राम उसे अपनी बीमारी से बाहर निकलने और दुनिया को फेस करने के काबिल बनाते हैं. यह फिल्म यूट्यूब पर उपलब्ध है.

हिचकी

सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के निर्देशित रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म हिचकी साल 2018 की कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. हिचकियों की बीमारी से जूझ रही एक टीचर बड़े स्कूल में नौकरी पाने के बाद अपनी कमजोरी को ताकत बदलती है. साथ ही वहां मौजूद स्टूडेंट्स की एक बड़ी इंस्पिरेशन बनती हैं. यह फिल्म अमेजॉन प्राइम पर उपलब्ध है.

3 इडियट्स

राजकुमार हिरानी की निर्देशित साल 2009 की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 3 ईडियट्स राजू रैंचो और फरहान को कौन नहीं जानता. इन तीनों ने हमें जिंदगी के असल मायने सिखाए हैं. फिल्म में दिखाया गया है कि रटने से कुछ नहीं होता, जब तक आपको उस विषय का असल ज्ञान न हो. इस फिल्म को अमेजॉन प्राइम पर उपलब्ध है.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola