एक गांव, सात खून, अनेक सस्पेक्ट… OTT पर आ रही है देश को झकझोर देने वाली 'मानवत मर्डर्स', जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Manvat Murders एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो 1970 में हुए एक भयानक अपराध को दर्शाती है, जिसने पूरे महाराष्ट्र ही नहीं देश को झकझोर कर रख दिया था.

विज्ञापन

Manvat Murders: सोनी लिव ने दर्शकों के लिए क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज के साथ मनोरंजन की पूरी व्यवस्था कर दी है. इस सीरीज का टाइटल ‘मानवत मर्डर्स’ है. सीरीज का निर्देशन आशीष बेंदे ने किया है. वहीं, सीरीज का निर्माण स्टोरीटेलर्स नुक्कड़ (महेश कोठारे और आदिनाथ कोठारे) ने किया है. मेकर्स ने इस थ्रिलिंग सीरीज का टीजर जारी कर दिया है. आइए जानते हैं सीरीज कब रिलीज होगी.

मानवत मर्डर्स का टीजर

मानवत मर्डर्स का टीजर रिलीज करते हुए निर्देशक आशीष बेंदे ने लिखा है कि, “7 खून, डेढ़ साल से अनसुलझी. क्या मुंबई का सीआईडी ऑफिसर रमाकांत कुलकर्णी न्याय ला पाएगा.”देखें मानवत मर्डर्स, जिसकी कहानी एक भयानक अपराध की है, जिसने साल 1970 में महाराष्ट्र को हिलाकर रख दिया था.” सीरीज 4 अक्टूबर को सोनीलिव पर स्ट्रीम होगी.

Also Read: Malayalam Movies: ओटीटी पर इन मलयालम फिल्मों को देख, दिमाग के पुर्जे ढीले पड़ जाएंगे

Also Read: Ott Adda: अगर फोकलोर के है फैन तो नेटफ्लिक्स पर देख सकते है ये 4 शानदार कहानियां

मानवत मर्डर्स सीरीज की कहानी

मानवत मर्डर्स सीरीज में रमाकांत कुलकर्णी का किरदार आशुतोष गिवारीकर निभा रहे हैं. रमाकांत को भारत का शेरलॉक होम्स भी कहा जाता है. सीरीज में शहर में हुए हत्याओं के लिए न्याय पाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. बता दें कि यह सीरीज साल 1970 में महाराष्ट्र को हिला देने वाले एक भयानक अपराध पर आधारित है.

मानवत मर्डर्स के बारे में

मानवत मर्डर्स रमाकांत एस. कुलकर्णी की आत्मकथा, “फुटप्रिंट्स ऑन द सैंड ऑफ क्राइम” पर आधारित है. इस सीरीज में आशुतोष गोवारिकर, मकरंद अनासपुरे, सोनाली कुलकर्णी और साईं ताम्हणकर समेत कई एक्टर्स नजर आएंगे.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola