Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सोनू के होने वाले पति को देख टप्पू के चेहरे से उड़ी हवाइयां, खुद को किया कमरे में बंद
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड से दर्शक अपनी नजर नहीं हटा पाएगे. भिड़े ने अपनी बेटी सोनू के लिए एक लड़का पसंद कर लिया है. हालांकि सोनू इस रिश्ते से खुश नहीं है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पॉपुलर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा का लेटेस्ट एपिसोड हर दिन के साथ और भी ज्यादा रोमांचक हो गया है. सीरियल में दिखाया जा रहा कि सोनू की शादी के लिए भिड़े एक रिश्ता लेकर आता है. लड़के वाले उसे देखने आते हैं. इस दौरान सोनू काफी परेशान दिखती है. सोनू की सगाई एक लड़के से फिक्स हो जाती है. उन दोनों की सगाई हो जाती है. हालांकि सोनू इस सगाई से बिल्कुल खुश नहीं दिखती और वह काफी परेशान होती है. दूसरी तरफ टप्पू का भी हाल बुरा है. इस बीच शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सोनू के होने वाले पति को देख टप्पू के चेहरे से उड़ी हवाइयां
तारक मेहता का उल्टा चश्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वीडियो में टप्पू, गोली, गोगी और पिंकू नजर आते हैं. वीडियो में सोनू को जो लड़का देखने आया होता है, वह दिखता है. जिसके बाद टप्पू से उसके दोस्त कहते हैं कि लगता है कि टप्पू को जो लड़का देखने आने वाला था, वह यही लड़का है. दिखने में तो अच्छा दिखता है. इसके बाद गोगी कहता है कि वह लड़का सोनू के साथ अच्छा नहीं दिखेगा. फिर गोली, टप्पू से पूछता है, क्या लगता है तुम्हें. कुछ बोल क्यों नहीं रहा. इसके बाद दिखाया जाता है कि वह लड़का अपने परिवार के साथ सोनू के घर जाता है. ये सब सुनकर टप्पू के चेहरे की हवाइयां उड़ जाती है और वह खुद को एक कमरे में बंद कर लेता है.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह
जानें कौन निभाता है टप्पू का किरदार तारक मेहता शो में
साल 2023 में नितीश भलूनी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एंट्री लिया था. उन्होंने राज अनादकट को रिप्लेस किया था. सबसे पहले टप्पू का किरदार भव्य गांधी निभाते थे और उसके बाद राज अनादकट ने उनकी जगह ली. भव्य साल 2008 में तारक मेहता शो से जुड़े थे. उस समय उन्हें प्रति एपिसोड 10,000 रुपये मिलते थे. वह उस वक्त सबसे ज्यादा फीस पाने वाले चाइल्ड कलाकार बन गए थे. हालांकि साल 2017 में उन्होंने सीरियल को अलविदा कह दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










