₹17,000 से कम में मिल रहा Poco M8, जानें किस प्लेटफॉर्म पर मिल रहा शानदार डील

Poco M8 (Photo: Xiaomi)
अगर आप नया स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो Poco M8 Flipkart पर अब सिर्फ ₹17,000 से कम में मिल रहा है। डायरेक्ट डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स, EMI और एक्सचेंज ऑप्शन इसे और किफायती बनाते हैं. इसमें 6.77-inch FHD+ डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट और दमदार बैटरी मिलती है.
अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है. दरअसल Poco M8 पर इस समय Flipkart पर कीमत में कटौती की गई है. सिर्फ डायरेक्ट डिस्काउंट ही नहीं, बल्कि इस डिवाइस पर बैंक और कार्ड ऑफर्स का फायदा लेने का मौका भी मिल रहा है. इसके अलावा Flipkart इस फोन पर EMI और एक्सचेंज ऑप्शन भी दे रहा है. आइए आपको Flipkart पर मिल रहे इस ऑफर और फोन के फीचर्स के बारे में डिटेल में बताते हैं.
Poco M8 फ्लिपकार्ट डील
इस फोन की लॉन्च कीमत ₹18,999 थी, लेकिन अभी इसे सिर्फ ₹17,999 में खरीदा जा सकता है, यानी सीधे ₹1,000 की कटौती. इतना ही नहीं, अगर आप पेमेंट के लिए ICICI, HDFC या SBI के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको ₹1000 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है. बजट की चिंता करने की भी जरूरत नहीं है, क्योंकि फोन को सिर्फ ₹2,834 प्रति महीने की EMI पर भी आ खरीद सकते हैं. वहीं अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो उसे एक्सचेंज करके और भी बचत की जा सकती है.

Poco M8 के फीचर्स
यह स्मार्टफोन Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट पर चलता है, जो 4nm प्रोसेस पर बेस्ड है. इसके साथ आपको 8GB RAM और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है. फोन में 6.77-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है. वहीं तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखे उसके लिए इसमें 3,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है.
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन HyperOS 2 के साथ आता है, जो Android 15 पर बेस्ड है. कंपनी का दावा है कि यूजर्स को चार साल तक Android OS अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे.
बैटरी की बात करें तो फोन में 5,520mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है. यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 18W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इतना ही नहीं, इसमें रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मिलता है. यानी जरूरत पड़ने पर आप इससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं.
कैमरा सेटअप भी काफी अच्छा दिया गया है. फोन के पीछे 50MP का ड्यूल कैमरा मिलता है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 20MP का कैमरा दिया गया है.
यह भी पढ़ें: Vivo Y51 Pro लॉन्च के बाद सस्ता हुआ Vivo Y31 Pro, यहां मिल रही तगड़ी डील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




