Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के 17 साल पूरे होने पर टप्पू ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये एक आशीर्वाद है

Updated:
विज्ञापन
Bhavya Gandhi on TMKOC 17 year journey

Bhavya Gandhi on TMKOC 17 year journey

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा कई सालों से टीवी पर सफलतापूर्वक चला आ रहा है. हाल ही में शो ने 17 साल पूरे कर लिए. शो के 17 साल पूरे होने पर टीम ने जश्न भी मनाया था. अब भव्य गांधी ने इसपर अपनी बात रखी.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने हाल ही में 17 साल पूरे कर लिए. शो को 17 साल हो चुके हैं, लेकिन फन फॉलोइंग इसकी कम नहीं हुई है. सबसे पहले ये सीरियल 28 जुलाई, 2008 को शुरू हुआ था. गोकुलधाम सोसाइटी के लोगों की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. मेकर्स हर बार नये- नये एपिसोड लेकर आते हैं, ताकि दर्शकों को वह एंटरटेन करते रहे. जहां जेठालाल, बबीता जी की प्यार भरी बातें लोगों को पसंद आती है, तो दूसरी तरफ टप्पू सेना की शरारत उनके दिलों को छू जाती है. सबसे पहले टप्पू का किरदार भव्य गांधी ने निभाया था. भव्य ने शो को 17 साल पूरे करने पर बधाई दी.

TMKOC के 17 साल के सफर पर भाव्य गांधी ने कहा

शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने सफलता के 17 साल पूरे कर लिए हैं. इंडिया फोरम ने भव्य गांधी से इस खास मौके पर उनकी राय जानने के लिए संपर्क किया. इसपर एक्टर ने कहा, ये एक आशीर्वाद है और मैं प्रार्थना करता हूं कि यह शो 17 साल और चले. साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को एंटरटेन करें. भले ही भव्य शो को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन उनके शब्द बताते है कि वह शो के साथ अभी भी एक स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं.

इस फिल्म में नजर आए थे भव्य गांधी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम भव्य गांधी हाल ही में फिल्म केसरी वीर में नजर आए थे. फिल्म में उन्होंने सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय के साथ स्क्रीन शेयर किया था. ईटाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में भव्य ने अपने किरदार को लेकर बताया था एक पीरियड ड्रामा फिल्म है. कहानी हिमीरजी गोहिल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार सूरज पंचोली निभा रहे हैं. मूवी में भव्य लखा के किरदार में दिखे थे, जो हिमीरजी का दोस्त है. फिल्म 14 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई.

यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ ओपनिंग डे पर होगी हिट या फुस्स, रेड 2 का टूटेगा रिकॉर्ड?

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola