Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: करोड़ों रुपये का कर्ज…34 दिनों से लिक्विड डाइट पर है तारक मेहता फेम गुरुचरण सिंह, कहा- थक गया हूं…

Published by :Divya Keshri
Published at :13 Aug 2024 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
Gurucharan Singh

Gurucharan Singh First Photo

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्टर गुरुचरण सिंह इन दिनों मुंबई में काम खोज रहे हैं. उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा है और वो काफी परेशान है. उन्होंने बताया कि उनपर करोड़ों रुपये का कर्ज है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर गुरुचरण सिंह कुछ महीनों से सुर्खियों में हैं. पहले एक्टर दिल्ली एयरपोर्ट से 22 अप्रैल को लापता हो गए थे. उनके ऐसे अचानक गायब होने से फैंस काफी परेशान हो गए थे. हालांकि मई में वो खुद वापस आपने घर लौट आए थे. एक्टर ने बताया कि वो आध्यात्मिक यात्रा पर थे. अब उनका एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने बताया कि 34 दिनों से वो लिक्विड डाइट पर है.

गुरुचरण सिंह बोले- पैसे कमाना चाहता हूं

गुरुचरण सिंह ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का रोल प्ले किया था. इस किरदार से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली. उनके शो छोड़ने के बाद भी फैंस उन्हें सोढ़ी के नाम से ही याद रखे हुए है. सिद्धार्थ कन्नन संग एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा, ”मैं मुंबई में एक महीने से काम खोज रहा हूं. मुझे लगता है लोग मुझसे प्यार करते है और मुझे देखना चाहते हैं. मैं पैसे कमाना चाहता हूं ताकि मैं अपने खर्चे उठा सकूं, अपने बूढ़े माता-पिता की देखभाल कर सकूं. मैं कुछ अच्छा काम करना चाहता हूं और सारे कर्ज चुकाना चाहता हूं.”

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: इस वजह से ‘गोली’ ने शो को कहा अलविदा, ये शख्स हुआ भावुक, कहा- हमारी कितनी सारी…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ​​बबीता जी ने दिशा वकानी के तारक शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जब दयाबने को किसी…

गुरुचरण सिंह बोले- 34 दिनों से खाना नहीं खाया…

गुरुचरण सिंह ने आगे कहा, “मैंने 34 दिनों से खाना नहीं खाया और सिर्फ दूध, चाय और नारियल पानी पर हूं. पिछले चार साल से मैंने फेलियर ही देखा है. मैंने बहुत कुछ ट्राई किया जैसे बिजनेस, अलग-अलग चींजे, लेकिन कुछ नहीं हुआ. अब मैं थक गया हूं और मुझे अब कुछ कमाई करनी चाहिए. साथ ही उन्होंने बताया कि उनपर अभी 1.2 करोड़ रुपये का कर्ज है.” गौरतलब है कि एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फनी रील्स शेयर करते रहते हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola