Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: इस वजह से 'गोली' ने शो को कहा अलविदा, ये शख्स हुआ भावुक, कहा- हमारी कितनी सारी…
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Jul 2024 10:57 AM
Kush Shah
तारक मेहता का उल्टा चश्मा को कुश शाह ने अब अलविदा कह दिया. शो में अब वो नहीं नजर आएंगे और उनकी जगह कोई और एक्टर ले रहा है. अब वो किस वजह से शो को छोड़ रहे हैं, इसकी वजह सामने आ गई है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कई सालों से टीवी की दुनिया पर राज कर रहा है. सीरियल में अबतक कई किरदार बदल गए है, लेकिन इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. हाल ही में गोली का रोल निभाने वाले कुश शाह ने सीरियल को अलविदा कह दिया. उनके जाने से फैंस काफी दुखी है. अब वो शो में नहीं दिखेंगे और उनकी जगह एक नये एक्टर ने ले ली है. मुनमुन दत्ता यानी बबीता जी ने गोली के जाने पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी.
कुश शाह ने इस वजह से तारक मेहता का उल्टा चश्मा को कहा अलविदा
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी की भूमिका निभाने वाली मुनमुन दत्ता ने कुश शाह के नाम भावुक पोस्ट लिखा है. उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुश का वीडियो शेयर कर लिखा, मैं ये लिखते वक्त इमोशनल हो गई है और मैं आपको मिस करूंगी. हम लोग सब आपको मिस करेंगे. मेरे रैंगिग और ट्रोलिंग पार्टनर. आप बहुत ज्यादा टैलैंटेट है और हमलोगों को आपकी जर्नी पर गर्व है. साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा कि, काश मैं भी आपके फेयरवेल पार्टी की हिस्सा होती. उन्होंने उनके न्यूयॉर्क जाने पर बधाई दी और ऑल द बेस्ट कहा. वहीं, उनके पोस्ट से साफ है कि कुश शाह न्यूयॉर्क जा रहे हैं, इसलिए उन्होंने शो को अलविदा कह दिया. वो अपनी पढ़ाई के लिए वहां जा रहे हैं.


Also Read- Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah के सोढ़ी 25 दिन बाद लौटे घर, गुरुचरण सिंह ने बताया क्यों हुए थे गायब
कुश शाह के नाम बबीता जी ने लिखा भावुक पोस्ट
वहीं, मुनमुन दत्ता ने कुश शाह के साथ कोलाज बनाकर फोटोज पोस्ट कर लिखा, हमारी कितनी सारी मेमोरी है, जिसकी तसवीरें भी नहीं है. तुम्हारे बिना अजहर और नीतिश की रैंगिग करने में मजा नहीं आएगा. साथ ही हंसने वाला इमोजी भी बनाया. गौरतलब है कि कुश ने 16 साल तक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम किया था. कुश ने अपने फेयरवेल पार्टी में कहा, मैंने यहां अपना बचपन निभाया और इस जर्नी में मैं असित मोदी को थैंक्यू कहना चाहता हूं. उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मेरे कैरेक्टर को दिलचस्प बनाया. उनके भरोसे की वजह से मैं आज कुश गोली बन पाया.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










