Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में शादी करने के लिए तरस रहे 'पोपटलाल' रियल लाइफ में नहीं हैं कुंवारे, पत्नी की फोटो देख हो जाएंगे दीवाने

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah popatlal net worth
तारक मेहता का उल्टा चश्मा बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी काफी पसंद आता है. सीरियल में पोपटलाल की शादी अभी तक नहीं हुई है. फैंस इंतजार में है कि कब पोपटलाल की शादी हो.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा हर अपने ट्रैक को लेकर चर्चा में आ जाता है. सीरियल की लोकप्रियता अभी भी पहले जैसी ही बनी है. इसकी फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि दर्शक आगे का एपिसोड जानने के लिए बेताब रहते हैं. इन दिनों सीरियल में पोपटलाल की शादी का ट्रैक दिखाया जा रहा है. फाइनली पोपटलाल की जिंदगी में खुशियां आने वाली है और उसकी सगाई होने वाली है. शो में शादी को तरस रहे पोपटलाल असल जिंदगी में शादीशुदा है.
रियल में कुंवारे नहीं है पोपटलाल
गोकुलधाम सोसाइटी में रहने वाले पोपटलाल रियल लाइफ में कुंवारे नहीं हैं. उनकी शादी हो चुकी है. जी हां, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पोपटलाल का किरदार निभाने वाले श्याम पाठक की शादी 2003 में हो चुकी है और उनकी पत्नी का नाम रश्मि पाठक है. कपल के तीन बच्चे भी है, जिनके साथ उनकी तसवीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है.
Also Read- टप्पू संग सगाई की खबरों के बीच बबीता जी ने शेयर की ग्लैमरस फोटोज, नहीं हटेगी नजरें
श्याम पाठक और रश्मि की लव स्टोरी
श्याम पाठक और रश्मि की लव स्टोरी काफी फिल्मी है. रश्मि से पहली बार श्याम नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में मिले थे. दोनों की प्रेम कहानी वहीं शुरू हो गई और दोनों ने शादी करने का मन बना लिया. हालांकि श्याम के परिवार नहीं चाहते थे कि ये शादी हो, लेकिन श्याम ने एक्टर बनने के बाद रश्मि से शादी कर ली. वहीं, तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ट्रैक की बात करें तो पोपटलाल की मधुबाला से सगाई की तारीख फिक्स हो गई है. पोपटलाल की सगाई को ग्रैंड बनाने के लिए पूरा गोकुलधाम सोसाइटी लगा हुआ है, लेकिन इसमें भी एक ट्विस्ट आएगा. अपनी ही सगाई से पोपटलाल गायब हो जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










