Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma के इस एक्टर ने महाभारत में किया काम, निभाया था ये खतरनाक किरदार
Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Jul 2024 1:39 PM
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah starcast fees
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma: शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. शो के किरदार के बारे में दर्शक जानना चाहते हैं. ऐसे में आपको आज ऐसे किरदार के बारे में बताएंगे जो महाभारत में भी काम कर चुका है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma: कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कई सालों से दर्शकों को हंसाता आ रहा है. सीरियल अभी भी टीआरपी लिस्ट में शामिल रहता है. इसके किरदार घर-घर में लोकप्रिय हो चुके हैं. शो में राज अनादकट ने टप्पू का रोल प्ले किया था और भाव्या गांधी को उसने रिप्लेस किया था. जेठालाल के बेटे टप्पू के रोल में राज छा गए थे और कई लोगों का दिल भी जीत लिया था. बहुत कम लोगों को पता होगा कि राज ने महाभारत में भा काम किया था.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में राज अनादकट ने किया काम
राज अनादकट इन दिनों गुजराती शो ‘यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ गुजरात’ में नजर आ रहे हैं. शो को लेकर उन्होंने फैंस को अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में राज ने टप्पू का किरदार तीन साल तक काम किया है. इस रोल की वजह से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली और वो कुछ समय में ही पॉपुलर हो गए. तारक मेहता शो से पहले एक्टर ने सिद्धार्थ कुमार तिवारी द्वारा निर्देशित महाभारत में काम किया था और ये टीवी पर साल 2013 में आया था.
Also Read- टप्पू संग सगाई की खबरों के बीच बबीता जी ने शेयर की ग्लैमरस फोटोज, नहीं हटेगी नजरें
महाभारत में तारक मेहता शो का ये एक्टर आ चुका है नजर
महाभारत में राज अनादकट ने कौरवों के तीसरे भाई का किरदार निभाया था. उस समय एक्टर सिर्फ 15 साल के थे और इसमें सौरभ राज जैन, श्रीकृष्ण, शहीर शेख, अर्जुन बने थे. शो बहुत हिट हुआ था. वहीं, राज अपने नये शो ‘यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ गुजरात’ को लेकर सुर्खियों में है. सीरियल की शूटिंग की झलकियां वो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं. इसमें सना शेख और अमी त्रिवेदी भी काम कर रही है. ये एक गुजराती सीरियल है और कलर्स गुजराती पर आता है. शो में राज का लुक एकदम फ्रेश और नया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










