Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को टक्कर देने पर माधवी ने चुप्पी तोड़ी, कहा- महत्वपूर्ण है दर्शकों के दिलों में बने रहना

Updated:
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

तारक मेहता का उल्टा चश्मा और क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2, फोटो- इंस्टाग्राम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 17 सालों से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. एक इंटरव्यू में सोनालिका जोशी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा को ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ कड़ी टक्कर देने पर बात की. चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी इंडस्ट्री का चहेता शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. शो हर उम्र के लोगों को पसंद है. 17 साल बाद भी सीरियल दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ता. शो में भिड़े की पत्नी माधवी आत्माराम भिड़े का किरदार सोनालिका जोशी निभाती हैं. सोनालिका सीरियल से शुरु से जुड़ी हुई है. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि आखिरी क्या वजह है कि तारक मेहता शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 जैसे शोज को कड़ी टक्कर दे रहा है.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा को’ ‘क्योंकि 2’ जैसे बड़े शो को टक्कर देने पर क्या बोली माधवी भिड़े?

सोनालिका जोशी से इंडिया फोरम ने बातचीत में पूछा कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो ‘क्योंकि 2’ जैसे अन्य लोकप्रिय शो को भी कड़ी टक्कर दे रहा है, आप इसपर क्या कहेंगी. इसपर सोनालिका ने जवाब दिया, एक कलाकार के रूप में मैं मानती हूं कि मेरा काम सिर्फ काम करना है. हमारी टीम कभी इस बात पर ध्यान नहीं देती कि हम कितनी संख्या में कुछ दे रहे हैं. हम सिर्फ अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाते हैं. लोगों का जो प्यार हमें मिलता है, हम उसे सम्मान और आभार के साथ लेते हैं. हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारे दर्शक कभी बोर महसूस न करें.

सोनालिका जोशी ने कहा- सबसे महत्वपूर्ण है दर्शकों के दिलों में बने रहना

सोनालिका जोशी में आगे कहा, यह सिर्फ एक्टर्स की बात नहीं है. हमारी राइटिंग टीम, प्रोडक्शन टीम हम सब एक ही पेज पर हैं. हम मिलकर काम करते हैं ताकि अपने दर्शकों को लगातार एंटरटेन कर सकें. व्यक्तिगत रूप से मैं टीआरपी नहीं गिनती. मुझे यह परवाह नहीं कि यह ऊपर जा रही है या नीचे. सबसे महत्वपूर्ण है दर्शकों के दिलों में बने रहना. यही वह टीआरपी है जो मेरे लिए वास्तव में मायने रखती है.

यह भी पढ़ें- Box Office Report: जॉली एलएलबी 3, निशानची या अजेय? दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कौन बनी हिट और कौन फेल?

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola