स्ट्रगल, प्यार और परिवार, शहनाज गिल की 'इक्क कुड़ी' अब OTT डेब्यू को तैयार
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 18 Feb 2026 3:58 PM
OTT पर इक्क कुड़ी, फोटो- इंस्टाग्राम
Ikk Kudi on OTT: इक्क कुड़ी अब OTT पर आ रही है. शहनाज गिल के डबल रोल और पंजाबी फैमिली ड्रामा के बारे में पूरी डिटेल पढ़ें.
Ikk Kudi on OTT: शहनाज गिल की फिल्म ‘इक्क कुड़ी’ आखिरकार OTT प्लेटफॉर्म पर आने के लिए तैयार है. यह पंजाबी फैमिली ड्रामा फिल्म एक महिला के नजरिए से शादी और रिश्तों को दिखाती है. 31 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होने के बाद फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. ऐसे में आइए अब बताते हैं फिल्म के स्ट्रीमिंग की पूरी अपडेट.
OTT रिलीज और स्ट्रीमिंग
इक्क कुड़ी अब Chaupal OTT पर 26 फरवरी से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी. फिल्म के OTT प्रीमियर का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से था और इसे देखने के लिए फैन्स काफी एक्साइटेड हैं.
शहनाज गिल का प्रोड्यूसर और डबल रोल डेब्यू
इक्क कुड़ी में शहनाज गिल ने प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू किया है. उन्होंने फिल्म का प्रमोशन सलमान खान के बिग बॉस 19 में किया था. फिल्म में एक्ट्रेस दो अलग-अलग जेनरेशन की महिलाओं, सिमी और तेजो, के डुअल रोल में नजर आ रही हैं. दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने फिल्म की कहानी, प्यार और फैमिली ड्रामा को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और रिस्पॉन्स
इक्क कुड़ी ने दुनिया भर में Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 14.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसमें से ग्रॉस कलेक्शन 5.25 करोड़ रुपये रहा. घरेलू कलेक्शन लगभग 4.47 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.
प्लॉट और कहानी
फिल्म की कहानी एक आधुनिक पंजाबी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने लिए सही मैच ढूंढने की कोशिश करती है. उसके माता-पिता उसे जल्दी घर बसाने के लिए मजबूर करते हैं, लेकिन जब वह अपने होमटाउन जाती है और प्यार और रिश्तों की असलियत को समझती है, तो कहानी में दिलचस्प मोड़ आता है.
फिल्म में टाइमलाइन दो जेनरेशन के बीच बदलती है और परिवार, प्यार और रिश्तों के सार को दिखाती है.
कैरेक्टर्स और कास्ट
- शहनाज गिल – सिमी और तेजो (डबल रोल)
- उदयबीर संधू – जगवीर, शहनाज के मंगेतर
- गुरजाज पम्मा – प्रमुख कलाकार
- निर्मल ऋषि – सिमी की मां
- हार्बी संघा, गुरिंदर मकना, गुरदयाल पारस, सुखी चहल, नेहा दयाल, जस ढिल्लों- अन्य कलाकार
यह भी पढ़ें: अलायंस का खेल पड़ा भारी, बेबिका धुर्वे का कटा पत्ता, अदनान हुए सेफ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










