'नागिन' और 'तारक मेहता' नहीं, इस शो ने ओटीटी पर 1300 करोड़ की फिल्म को पछाड़ा

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 18 Feb 2026 7:59 PM

विज्ञापन

OTT पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो, फोटो- इंस्टाग्राम

Most Watched Shows on OTT: इस हफ्ते OTT पर सबसे ज्यादा देखे गए कंटेंट में भारत-पाकिस्तान मैच से लेकर 'द 50' और 'धुरंधर' तक शामिल हैं. जानें पूरी लिस्ट.

विज्ञापन

Most Watched Shows on OTT (16 Feb to 18 Feb): इस हफ्ते की शुरुआत भारत-पाकिस्तान के रोमांचक मैच से हुई, जिसने OTT पर भी अपनी धाक जमाई. इसके अलावा, पहले से मौजूद कई फिल्मों और कंटेंट्स ने भी अपनी धूम मचाई है और दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया. ऐसे में, आइए बताते हैं इस हफ्ते अब तक OTT पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कंटेंट की पूरी लिस्ट.

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच: 145 मिलियन व्यूज

Ormax Media के अनुसार, इस वीक का सबसे ज्यादा देखा गया इवेंट भारत-पाकिस्तान का आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्डकप मैच था. इस मैच को 145 मिलियन व्यूज मिले. जब भी इन दोनों देशों के बीच मुकाबला होता है, उसकी पॉपुलैरिटी हमेशा आसमान छूती है और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ.

‘द 50’: 5.8 मिलियन व्यूज

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो ‘द 50’ था, जो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है. इस शो को 5.8 मिलियन व्यूज मिले. इस हाई-ऑक्टेन ड्रामा शो ने अपने दर्शकों को पूरी तरह से बांध रखा है और इस हफ्ते की सूची में दूसरे नंबर पर है.

‘धुरंधर’: 4.6 मिलियन व्यूज

‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1350 करोड़ का बिजनेस कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे, लेकिन ओटीटी पर इसे ‘द 50’ ने पछाड़ दिया है. इस फिल्म को ओटीटी पर 4.6 मिलियन व्यूज मिले.

‘नागिन 7’: 4.2 मिलियन व्यूज

‘नागिन 7’ एकता कपूर का लोकप्रिय शो है, जिसे दर्शकों से 4.2 मिलियन व्यूज मिले. इस शो की लोकप्रियता और फैंस की बड़ी फॉलोइंग की वजह से यह चौथे स्थान पर बना हुआ है.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’: 3.7 मिलियन व्यूज

दर्शकों का ऑल टाइम फेवरेट सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इस बार भी अपनी पकड़ बनाए हुए है. इसे सोनी सब के यूट्यूब चैनल और सोनी लिव पर 3.7 मिलियन व्यूज मिले, जो इस शो की निरंतर सफलता को दर्शाता है.

‘लाफ्टर शेफ’: 3.6 मिलियन व्यूज

ओटीटी पर कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ’ को 3.6 मिलियन व्यूज मिले. इस शो की हल्की-फुल्की हंसी और मस्ती ने दर्शकों को आकर्षित किया और इसे छठे स्थान पर रखा.

‘द राजासाब’: 3.4 मिलियन व्यूज

प्रभास स्टारर ‘द राजासाब’ को 3.4 मिलियन व्यूज मिले. हालांकि, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 208.39 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. अब यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है और प्रभास के फैंस ने इसे सराहा है.

‘कोहरा 2’: 3.3 मिलियन व्यूज

‘कोहरा 2’, एक हालिया रिलीज सीरीज, को 3.3 मिलियन व्यूज मिले. इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया और इसे दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिला.

‘स्प्लिट्सविला X6’: 3.2 मिलियन व्यूज

ओटीटी पर चर्चित रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला X6’ को 3.2 मिलियन व्यूज मिले. दर्शकों के बीच इस शो की फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है.

‘अनुपमा’: 3.0 मिलियन व्यूज

‘अनुपमा’ शो को 3.0 मिलियन व्यूज मिले. यह शो जियो हॉटस्टार पर देखा गया और अब भी दर्शकों के बीच जबरदस्त फॉलोइंग रखता है.

दिव्या और रिद्धिमा के बीच तूफानी बहस, ‘The 50’ के नए प्रोमो ने बढ़ाया ड्रामा

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola